NEET UG 2026 पेपर लीक मामले ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CBI को सौंप दी है। इस बीच, NTA के महानिदेशक (DG) अभिषेक सिंह ने छात्रों के भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
दोबारा परीक्षा और शुल्क पर बड़ा फैसला NTA के DG अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस री-एग्जाम के लिए छात्रों पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं डाला जाएगा। NTA न केवल दोबारा परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं लेगा, बल्कि पहली परीक्षा में लिए गए शुल्क को भी वापस करने का निर्णय लिया गया है।
जांच में सामने आई पेपर लीक की पुष्टि अभिषेक सिंह ने बताया कि 7 मई को एक व्हिसलब्लोअर के जरिए उन्हें जानकारी मिली थी। जांच में पुष्टि हुई कि कुछ सवाल परीक्षा से पहले ही लीक हुए थे। यह पाया गया कि 1 और 2 मई को ही पेपर की PDF कुछ लोगों के मोबाइल पर उपलब्ध थी। NTA ने इसे अपनी जीरो टॉलरेंस नीति का उल्लंघन माना और मामले को तुरंत CBI को सौंप दिया।
कब होगी दोबारा परीक्षा? परीक्षा की तारीख को लेकर लाखों छात्र असमंजस में हैं। इस पर DG अभिषेक सिंह ने कहा कि उनकी टीम वर्तमान में शेड्यूल पर काम कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि अगले 7 से 10 दिनों के भीतर दोबारा परीक्षा की आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि इस धांधली में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
कौन हैं NTA के DG अभिषेक सिंह? पेपर लीक विवाद के केंद्र में आए अभिषेक सिंह 1995 बैच के नागालैंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक और एमटेक किया है, साथ ही हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से लोक प्रशासन में डिग्री हासिल की है। इससे पहले वह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सूचना केंद्र (NIC) में महानिदेशक के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
छात्रों को दिया भरोसा NTA प्रमुख ने साफ कहा है कि किसी भी दोषी को जेल भेजा जाएगा ताकि छात्रों के भविष्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
*#WATCH | NEET-UG 2026 exam cancelled | Delhi: On a question of date for re-exam, NTA DG Abhishek Singh says, I am trying to decide this along with my team. When they told me that you were here and waiting for me, I thought I should come and speak with you...I assure you that… pic.twitter.com/00mvluNTl7
— ANI (@ANI) May 12, 2026
क्या अक्षर पटेल ने जानबूझकर छोड़ा कैच? सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराकर ट्रंप ने बढ़ाया तनाव, अब पाकिस्तान की भूमिका पर मंडराया संकट
सनातन धर्म पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति: क्या चाहते हैं उदयनिधि स्टालिन?
गाजियाबाद-दिल्ली सफर करने वालों की बढ़ेगी मुश्किल: जून 2026 तक NH-09 पर रहेगा ट्रैफिक का भारी दबाव
साइबर एक्सपर्ट्स के लिए सुनहरा अवसर: I4C में 195 पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी
दिल्ली की 69 पॉश कॉलोनियों के दिन बहुरेंगे: नियमितीकरण पर सांसद रामवीर बिधूड़ी ने दिया बड़ा संकेत
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का चमत्कारी धमाका, प्लेऑफ की रेस में मची खलबली
इंदौर: सफाईकर्मी पर फेंका 100 किलो का पार्सल, हत्या के प्रयास में 3 गिरफ्तार
CBI चीफ का चयन: राहुल गांधी का PM को तीखा पत्र, कहा- मैं रबर स्टाम्प नहीं
नाहिद राणा का कहर, पाकिस्तान पस्त: बांग्लादेश ने घर में रचा इतिहास