ड्रैगन की चाल या गद्दारी? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 13 मई से शुरू होने वाले चीन दौरे से ठीक पहले एक सैटेलाइट तस्वीर ने हलचल मचा दी है। चीन की कंपनी मिजारविजन ने पाकिस्तान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नूर खान एयरबेस की तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों ने पाकिस्तान की तटस्थता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
तस्वीर में क्या है रहस्य? तस्वीरों में नूर खान एयरबेस पर एक C-130 हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट विमान खड़ा दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि इस विमान पर सैंड कैमॉफ्लाज (रेगिस्तानी रंग) का पेंट है। डिफेंस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी वायुसेना आमतौर पर केवल ग्रे या स्लेटी रंग के विमानों का इस्तेमाल करती है। यह विशिष्ट रंग ईरानी वायुसेना (IRIAF) के बेड़े की पहचान है।
ईरान को सेफ हेवन दे रहा पाकिस्तान? तस्वीरें सामने आने के बाद यह कयास तेज हो गए हैं कि क्या पाकिस्तान अपने एयरबेस में ईरानी सैन्य विमानों को पनाह दे रहा है? इससे पहले भी अमेरिकी मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि पाकिस्तान दुनिया की नजरों से बचाकर ईरान के विमानों को महफूज ठिकाना मुहैया करा रहा है। यदि यह दावा सही निकलता है, तो अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए यह एक गंभीर चिंता का विषय होगा।
चीन का मास्टरस्ट्रोक या कूटनीति? विशेषज्ञों का मानना है कि इन तस्वीरों के लीक होने की टाइमिंग बेहद अहम है। ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात से चंद घंटे पहले चीन द्वारा यह खुलासा करना एक रणनीतिक संकेत है। चीन शायद अमेरिका को यह जताना चाहता है कि उस इलाके में उसकी खुफिया नजरें कितनी पैनी हैं। ट्रंप को खुश करने के लिए चीन ने अपने करीबी सहयोगी पाकिस्तान की भी परवाह नहीं की।
पाकिस्तान के लिए कुआं और खाई वाली स्थिति पाकिस्तान के लिए यह स्थिति बेहद नाजुक हो गई है। वह न तो चीन का विरोध कर सकता है और न ही अमेरिका की नाराजगी झेल सकता है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और सैन्य क्षमता काफी हद तक अमेरिकी मदद पर निर्भर है। अगर अमेरिका इस सबूत के बाद सख्त रुख अपनाता है, तो पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ना तय है। चीन ने अपने बड़े वैश्विक हितों के लिए पाकिस्तान को एक बार फिर दांव पर लगा दिया है।
Based on CBS s reporting about Pakistan allegedly storing Iranian aircraft at Nur Khan Airbase, imagery shared by sanctioned Chinese firm Mizarvision in April 2026 showed a sand camo C-130 on site, if Pak does not operate this livery, whose aircraft is it - serious replies only pic.twitter.com/MLH1f56ieZ
— Damien Symon (@detresfa_) May 12, 2026
जब मास्टर ब्लास्टर ने रोकी अपनी गाड़ी: गांव के बच्चों के देसी जुगाड़ पर फिदा हुए सचिन तेंदुलकर
क्या RCB के खिलाफ KKR को खलेगी मिस्ट्री स्पिनर की कमी? वरुण चक्रवर्ती की चोट ने बढ़ाई टेंशन
पूजा पाल को डिप्टी सीएम बना दें : अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा सियासी वार
सीएम विजय का मास्टरस्ट्रोक: तमिलनाडु में 717 शराब की दुकानें बंद करने का आदेश
असम: हिमंता बिस्वा सरमा आज लेंगे CM पद की शपथ, नई कैबिनेट में ये चेहरे होंगे शामिल
पाकिस्तान के साथ बातचीत का रास्ता हमेशा खुला रहे: दत्तात्रेय होसबले
पीएम मोदी की अपील पर छगन भुजबल का बड़ा बयान, याद दिलाया लाल बहादुर शास्त्री का दौर
पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील पर मचा घमासान, 3.5 करोड़ लोगों की रोजी-रोटी पर संकट!
क्रिकेट के मैदान से किचन तक: वैभव सूर्यवंशी का मास्टरशेफ अवतार वायरल
हिमंत बिस्वा सरमा 2.0: असम में फिर सरमा राज , शपथ से पहले नमन की खास वजह