रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। यह पाकिस्तान के खिलाफ उनकी सरजमीं पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत है। इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
सलमान आगा का ओवर कॉन्फिडेंस और हकीकत हार से महज 24 घंटे पहले सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा दावा किया था। उन्होंने बांग्लादेश को चुनौती देते हुए कहा था, अगर उनमें हिम्मत है तो वे हमें 70 ओवर में 260 रनों का लक्ष्य दें, हम निश्चित रूप से चेज करेंगे। सलमान का यह बयान उस समय आया था जब मैच का चौथा दिन बारिश से प्रभावित रहा था।
बड़बोलेपन का मिला करारा जवाब सलमान आगा की चुनौती को बांग्लादेश ने स्वीकार किया और अपनी दूसरी पारी 240 रनों पर घोषित कर दी। पहली पारी के 27 रनों की बढ़त के साथ पाकिस्तान को जीत के लिए 268 रनों का लक्ष्य मिला और उनके पास 76 ओवर का समय था। लेकिन सलमान का दावा हवा हवाई साबित हुआ और पूरी पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में महज 163 रनों पर ढेर हो गई।
बदली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तस्वीर इस ऐतिहासिक जीत के साथ बांग्लादेश ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। बांग्लादेश 8वें स्थान से सीधे छठे पायदान पर पहुंच गया है, जबकि पाकिस्तान 5वें स्थान से लुढ़ककर 7वें नंबर पर आ गया है। इस हार से इंग्लैंड की टीम अब तालिका में 8वें स्थान पर खिसक गई है।
मैदान पर बांग्लादेश का दबदबा मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहली पारी में 413 रन बनाए, जिसमें कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शानदार 101 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके जवाब में पाकिस्तान पहली पारी में 386 रनों पर सिमट गया। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 240 रन बनाकर पाकिस्तान को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया, जिसे हासिल करने में मेहमान टीम पूरी तरह विफल रही। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 मई से सिलहट में खेला जाएगा।
Salman Agha still thinks Pakistan can win the first #WTC27 Test against Bangladesh 🙌
— ICC (@ICC) May 12, 2026
More 👉 https://t.co/TCgeQPMo90 pic.twitter.com/anD8yathA7
PM मोदी को देशविरोधी कहकर फंसे सपा सांसद, मचा सियासी बवाल
BSNL का बंपर धमाका: सालभर की टेंशन खत्म, इन दो धांसू प्लान्स पर मिल रही भारी छूट
अंडर-17 विमेंस एशियन कप: चीन से हारकर बाहर हुआ भारत, वर्ल्ड कप का सपना टूटा
10 रुपये का डायपर लीक नहीं होता, पर पेपर लीक हो जाता है : NEET विवाद पर खान सर का तीखा हमला
अनिल कपूर की छुपी रुस्तम बहन: लाइमलाइट से दूर, पर फिल्म जगत में रसूखदार है इनका परिवार
26 घंटे में तीन कत्ल, मन का राजा बनकर घूम रहा साइको किलर ढेर
सपा सांसद की अमर्यादित टिप्पणी: PM मोदी के खिलाफ विवादित बयान पर मचा बवाल
असम में हिमंता 2.0 : सरमा ने लगातार दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, रचा नया इतिहास
वंदे भारत में भ्रष्टाचार! बिना रसीद टिकट के नाम पर TTE का डबल खेल उजागर
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम की एंट्री? वायरल दावे की खुली पोल