भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Green Mobility) को रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार अब सख्त और सक्रिय रुख अपना रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म Uber से अपने ड्राइवरों और फ्लीट मालिकों को इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) पर स्विच करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने की अपील की है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ और ग्रीन मोबिलिटी मिशन का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में बढ़ते प्रदूषण को कम करना है।
Uber CEO के साथ अहम बैठक नई दिल्ली में आयोजित CII एनुअल बिजनेस समिट के दौरान प्रह्लाद जोशी ने Uber के CEO दारा खोसरोशाही के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस चर्चा में भारत में कंपनी के भविष्य के रोडमैप और EV अपनाने की राह पर विस्तार से बात हुई। मंत्री ने साफ कहा कि Uber दुनिया के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में से एक है, इसलिए प्रदूषण कम करने की दिशा में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
EV इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती सरकार का मानना है कि यदि Uber जैसी दिग्गज कंपनी अपने बेड़े में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल करती है, तो इससे देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और बैटरी टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिलेगा। टैक्सी और कैब सेक्टर में EV की हिस्सेदारी बढ़ने से न केवल पर्यावरण साफ होगा, बल्कि देश की ईंधन आयात पर निर्भरता भी कम होगी।
उपभोक्ता हितों पर सरकार की नजर इस बैठक में केवल EV ही नहीं, बल्कि ग्राहकों की शिकायतों और प्राइवेसी से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रह्लाद जोशी ने स्पष्ट किया कि सरकार के लिए उपभोक्ता हित सर्वोपरि हैं। मंत्री ने Uber को सरकारी गाइडलाइंस का पालन करने और अपने सिस्टम का खुद सेल्फ-ऑडिट करने का निर्देश दिया है। कंपनी ने सरकार को भरोसा दिलाया है कि वे सभी प्रक्रियाओं की जांच कर जल्द ही रिपोर्ट सौंपेंगे।
बदलेगा सफर का अनुभव सरकार और बड़ी टेक कंपनियों के बीच की यह साझेदारी आने वाले समय में भारतीय परिवहन क्षेत्र में बड़े बदलाव ला सकती है। अगर यह योजना धरातल पर पूरी तरह उतरती है, तो आम यात्रियों को न केवल किफायती यात्रा के विकल्प मिलेंगे, बल्कि प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन की दिशा में भारत एक बड़ी छलांग लगाएगा।
Today morning, Uber CEO Mr. @dkhos met me at Krishi Bhawan. Discussions related to Uber’s operations in the country and the future roadmap was held. Senior officials from @jagograhakjago were also present.
— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) May 12, 2026
At the onset, It was strongly insisted that Uber India, create an… pic.twitter.com/V8nw0LOpCx
IPL 2026: हवा में उड़े 36 वर्षीय मनीष पांडे, विराट कोहली भी रह गए दंग; देखें वीडियो
IPL 2026: मैदान पर गिरी जैकब बेथेल की गोल्ड चेन , ऐसे बची कीमती संपत्ति
ऑरेंज कैप की रेस में विराट का किंग कमबैक: 11 खिलाड़ियों को पछाड़कर टॉप-3 में बनाई जगह
PBKS vs MI: प्लेऑफ की होड़ में पंजाब के सामने मुंबई की चुनौती, जानें पिच और प्लेइंग-11 का हाल
नासिक TCS केस: मुख्य आरोपी को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद के घर-ऑफिस पर चला बुलडोजर
रायपुर में चेजमास्टर का जलवा: कोहली के नाबाद शतक से RCB टॉप पर, KKR को 6 विकेट से रौंदा
प्रतीक यादव का निधन: अखिलेश और अपर्णा की बंद कमरे में हुई बातचीत, गहराया सन्नाटा
विराट कोहली का विराट कीर्तिमान: आईपीएल में रचा इतिहास, धोनी-रोहित को पीछे छोड़ा
सचिन तेंदुलकर ने बीच रास्ते रुकवाई गाड़ी, गांव के बच्चों की जुगाड़ कार देख दंग रह गए क्रिकेट के भगवान
आखिर मौत से पहले क्या हुआ था? पोस्टमार्टम में प्रतीक यादव के शरीर पर मिलीं अलग-अलग समय की 6 चोटें