नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी रोड ट्रिप के दौरान सचिन ने कुछ ऐसा देखा कि उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवा दी। यह नजारा था गांव के कुछ बच्चों द्वारा बनाई गई एक अनोखी देसी जुगाड़ कार का।
कबाड़ से तैयार की शानदार सवारी वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव के बच्चे लकड़ी, लोहे की रॉड और पुराने पहियों से बनी एक गाड़ी के साथ खेल रहे हैं। यह कोई साधारण खिलौना नहीं, बल्कि बच्चों की कल्पना और मेहनत का कमाल है। एक बच्चा ड्राइविंग सीट संभाल रहा था, तो बाकी साथी उसे धक्का देकर आगे बढ़ा रहे थे।
सचिन ने की बच्चों की हौसला अफजाई साधारण से संसाधनों से तैयार इस इनोवेशन ने सचिन को इतना प्रभावित किया कि वह अपनी कार से बाहर निकल आए। उन्होंने बड़े गौर से बच्चों की बनाई गाड़ी की बारीकियों को देखा। मास्टर ब्लास्टर को अपने बीच पाकर बच्चे भी हैरान और खुश नजर आए। सचिन ने बच्चों की रचनात्मकता (Creativity) की जमकर तारीफ की।
क्या बोले सचिन तेंदुलकर? सचिन ने इस पल को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बेहद भावुक संदेश लिखा: भारत के अनदेखे कोनों से गुजरते हुए, हमने एक ऐसी कार देखी जो किसी शोरूम से नहीं, बल्कि कल्पना से बनी थी। यही वह टैलेंट है जिसे बस एक मौके की जरूरत होती है।
इंटरनेट पर छाई बच्चों की प्रतिभा सचिन की इस पोस्ट को देखकर फैंस भी गदगद हैं। लोग कमेंट्स में बच्चों को भविष्य के इंजीनियर बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि भारत के गांवों में छिपी यह प्रतिभा बिना किसी महंगे संसाधन के भी बेहतरीन आविष्कार कर सकती है। सचिन के इस सादगी भरे अंदाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे न केवल खेल के मैदान में महान हैं, बल्कि जमीन से भी उतने ही जुड़े हुए हैं।
Driving through one of the many hidden corners of India, we stopped to check out a ‘car’ that didn’t come from a showroom, but from sheer imagination.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 11, 2026
This is the kind of talent that doesn’t wait for perfect conditions, it finds a way to roll anyway. Bas mauka milna chahiye! pic.twitter.com/6QMlnwvyzx
अभिनय की दुनिया से दूर खेतों में पसीना बहा रहे राम के लक्ष्मण , सुनील लहरी का नया अंदाज़
एमपी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 59.57% छात्र सफल
अभिषेक के बदले सुर: वो मेरे मार्गदर्शक हैं , कल्याण बनर्जी के तीखे हमलों पर नरम पड़े TMC महासचिव
10.5 लाख की नौकरी छोड़ चुनी कम सैलरी वाली जॉब, सुकून के आगे पैसे को दी मात
धर्मशाला में बारिश का विलेन: भारत बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे का टॉस टला
सुकमा: सरकारी गाड़ी छोड़ बाइक से दुर्गम रास्तों पर पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों को दी बड़ी सौगात
अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश: एक साल बाद भी गहरा है जख्म, जांच एजेंसी ने दी यह बड़ी जानकारी
अखिलेश यादव की बेटी पर भ्रामक खबर: किसी की भी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं , CM योगी ने तोड़ी चुप्पी
घाटकोपर सफेद पट्टी विवाद: इन्फ्लुएंसर प्रसाद वेदपाठक पर FIR की तैयारी, BJP नेता ने खोला मोर्चा
उत्तर भारत में अगले 5 दिन ‘मौसम का तांडव’: दिल्ली से एमपी तक आंधी-बारिश का अलर्ट