मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBOSE) ने 12वीं कक्षा की सेकंड एग्जाम (सप्लीमेंट्री) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले 1.40 लाख से अधिक छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं।
परीक्षा का आंकड़ा और प्रदर्शन मुख्य परीक्षा में असफल होने वाले या अंक सुधारने के इच्छुक छात्रों के लिए यह परीक्षा 7 से 26 मई तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 78 हजार से अधिक लड़के और 63 हजार से अधिक लड़कियां शामिल हुईं। कुल पास प्रतिशत 59.57% दर्ज किया गया है।
लड़कियों का दबदबा बरकरार परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 62.31% रहा, वहीं लड़कों का आंकड़ा 57.36% तक ही सीमित रहा।
ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
क्या कम नंबर आने से डरें छात्र? कई छात्र इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यदि उनके सेकंड एग्जाम में मुख्य परीक्षा से कम नंबर आए हैं, तो क्या होगा? बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा और सेकंड एग्जाम में से जिसमें भी छात्र ने अधिक अंक प्राप्त किए होंगे, उसी को फाइनल माना जाएगा। यानी अगर आपके मुख्य परीक्षा के अंक बेहतर थे, तो वही अंक आपकी मार्कशीट में दर्ज रहेंगे।
*माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश भोपाल की हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम से संबंधित सांख्यिकी
— School Education Department, MP (@schooledump) June 12, 2026
परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट https://t.co/zRCAtgas8L पर जाकर देख सकते हैं। #Result #MadhyaPradesh #Exam pic.twitter.com/6nwbRId69R
केन विलियमसन का क्रिकेट को अलविदा: द जेंटलमैन ने इंटरनेशनल करियर पर लगाया पूर्ण विराम
राज्यसभा चुनाव में सीट चोरी का आरोप: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर मचा घमासान
रजत पाटीदार का रौद्र रूप: एक ओवर में 4 छक्के जड़कर आवेश खान की जमकर की धुनाई
खाड़ी देशों के CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत: रिजल्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये बड़ा निर्देश
शूटिंग जगत को बड़ा झटका: दिग्गज कोच और एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन
TMC में कलह पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान: अभिषेक नहीं, मेरी इकलौती नेता ममता बनर्जी हैं
बिहार: भीषण सड़क हादसे में 3 दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों की मौत, ट्रेनिंग से लौटते वक्त काल बना NH-31
टीएमसी में मची भगदड़: ममता बनर्जी के अकेलेपन पर बीजेपी का तीखा हमला
राज्यसभा नामांकन रद्द: सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन को नहीं दी राहत, कहा- चुनाव याचिका ही एकमात्र रास्ता
ममता बनर्जी को बड़ा झटका: 19 सांसदों की बगावत से टीएमसी में दो फाड़, पहली बार बने 10 सांसद भी बागी