लखनऊ: प्रतीक यादव के निधन ने पूरे यादव परिवार और समर्थकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। बुधवार देर शाम तक लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। लखनऊ से लेकर सैफई तक हर तरफ गम का माहौल है।
अखिलेश और अपर्णा की एकांत चर्चा असम से लौटते ही अपर्णा यादव सीधे लखनऊ पहुंचीं। कुछ देर बाद प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर एंबुलेंस द्वारा आवास पर लाया गया। इस दुखद घड़ी में अखिलेश यादव भी कालिदास मार्ग स्थित आवास पहुंचे और प्रतीक को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद अखिलेश और अपर्णा के बीच एक बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत हुई। इस चर्चा में क्या बात हुई, यह अभी तक सार्वजनिक नहीं हो सका है, जिसने लोगों के बीच कौतूहल पैदा कर दिया है।
अंतिम विदाई की तैयारी अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा। उन्होंने इस दुख की घड़ी में लोगों से गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।
राजनीतिक दूरियां हुईं खत्म प्रतीक यादव के निधन पर राजनीतिक रंजिशें पीछे छूटती दिखीं। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता एक साथ परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी आवास पर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
समर्थकों का उमड़ा हुजूम आवास के बाहर सुबह से ही नेताओं, रिश्तेदारों और आम समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। प्रतीक के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर दौड़ गई और आम लोगों से लेकर बड़े नेताओं तक ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। गुरुवार सुबह होने वाले अंतिम संस्कार में भारी जनसैलाब जुटने की संभावना है।
*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि “पद्म विभूषण” पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के सुपुत्र एवं हम सभी के प्रिय प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार कल प्रातः 11:00 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में संपन्न होगा।
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) May 13, 2026
इस दुःखद घड़ी में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति… pic.twitter.com/VXIuLnUZN3
दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर फायरिंग: राजनीति में खींचने के दबाव पर गरमाई पंजाब की सियासत
पापा को बचा लीजिए चीखती रही बेटी, लेकिन सिस्टम बेपरवाह; जौनपुर अस्पताल में तड़पकर गई जान
IPL 2026: आउट होने के बाद मैदान पर गिरी जैकब बेथेल की गोल्ड चेन, फिर देवदत्त पडिक्कल ने जीता सबका दिल
विराट कोहली का एक रन वाला अनोखा जश्न: दबाव के बीच वापस लौटे किंग कोहली
कर्नाटक में यूनिफॉर्म नियम बदला: स्कूलों में हिजाब और धार्मिक प्रतीकों की वापसी का रास्ता साफ
गिर जंगल में रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा: सफारी गाड़ी के पीछे छिपी शेरनी, पर्यटकों के सामने किया शिकार
NEET पेपर लीक: नाशिक के फ्लैट में छिपा था मास्टरमाइंड शुभम खैरनार, पड़ोसियों ने खोले खौफनाक राज
दिल्ली: चलती स्लीपर बस में महिला से दरिंदगी, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार
राजकोट-चोटिला हाईवे पर मौत का तांडव: बस और टैंकर की टक्कर, जिंदा जले 4 यात्री
पाकिस्तानी सिंगर को भाई कहना तलविंदर को पड़ा भारी, भड़के फैंस ने बताया गद्दार