IPL 2026 में प्लेऑफ की दौड़ अब बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गई है। विराट कोहली की शानदार फॉर्म और RCB की लगातार जीत ने अंक तालिका की तस्वीर बदल दी है। बेंगलुरु अब मजबूती के साथ शीर्ष पर काबिज है, जबकि कई दिग्गज टीमें बाहर होने की कगार पर खड़ी हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 12 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक हासिल कर लिए हैं। टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय (99%) माना जा रहा है। अंक तालिका में पहला स्थान हासिल करने के बाद, अब बेंगलुरु की नजरें टॉप-2 में अपनी जगह बरकरार रखने पर हैं, जिसकी संभावना 77.6 फीसदी है।
गुजरात टाइटंस (GT) ने भी 16 अंकों के साथ अपनी स्थिति मजबूत रखी है। हालांकि वे अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, लेकिन प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की मानी जा रही है। सांख्यिकीय आंकड़ों के अनुसार, GT के टॉप-4 में रहने की संभावना 99.7% है, जबकि टॉप-2 में जगह बनाने के उनके चांस 82.6% आंके गए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए RCB के खिलाफ मिली हार एक बड़ा झटका साबित हुई है। अब KKR के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद मात्र 2.6% बची है। दिल्ली कैपिटल्स का हाल भी कुछ ऐसा ही है, जिनकी प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना 2.7% तक गिर गई है। इन दोनों टीमों के लिए अब टॉप-2 के दरवाजे पूरी तरह बंद हो चुके हैं।
प्लेऑफ की रेस में पंजाब किंग्स (PBKS), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच त्रिकोणीय संघर्ष दिख रहा है।
IPL 2026 के लीग चरण में अभी भी 13 मैच खेले जाने बाकी हैं। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। अब शेष मैचों में होने वाली उथल-पुथल यह तय करेगी कि RCB और गुजरात के साथ वे दो अन्य टीमें कौन सी होंगी, जो प्लेऑफ में अपनी जगह बनाएंगी।
*🚨 POINTS TABLE OF IPL 2026 🚨
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) May 13, 2026
- RCB tops the points table with 16 points in 12 matches.
- Gujarat Titans slipped to 2nd position. pic.twitter.com/H0m9ALhtdZ
टीनशेड के साथ आसमान में उड़े नन्हे मियां : मौत को करीब से छूकर आने की खौफनाक दास्तान
दस दिन का सस्पेंस खत्म: कल होगा केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान
विराट कोहली का विराट कीर्तिमान: आईपीएल में रचा इतिहास, धोनी-रोहित को पीछे छोड़ा
IPL 2026: रायपुर में विराट विराट धमाका, 9वें शतक से कोहली ने RCB को पहुंचाया नंबर 1 पर
बीजिंग में आमने-सामने ट्रंप और जिनपिंग: ताइवान पर कड़ी चेतावनी, दोस्ती पर सॉफ्ट रुख
प्रतीक यादव की मौत का सच: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में खून के थक्के का खुलासा
NEET UG पेपर लीक: आरोपी का सनसनीखेज दावा- बड़े लोगों को बचाया जा रहा है
अग्नि-6 या MIRV? मिशन दिव्यास्त्र ने बढ़ाई चीन-पाकिस्तान की धड़कन
सिंहस्थ कुंभ लोगो अनावरण: प्रोटोकॉल का उल्लंघन या नासिक-त्र्यंबकेश्वर का अपमान?
दान नहीं, यहां भक्तों की जेब भरते हैं भगवान! तमिलनाडु के इस मंदिर की अनोखी परंपरा हुई वायरल