अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय सरकारी दौरे पर चीन पहुंच चुके हैं। बीजिंग एयरपोर्ट पर ट्रंप का स्वागत चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग ने किया। हालांकि, इस दौरे की चर्चा ट्रंप के स्वागत से ज्यादा राष्ट्रपति शी जिनपिंग के एयरपोर्ट न आने को लेकर हो रही है।
स्वागत में प्रोटोकॉल का तड़का ट्रंप के एयर फोर्स वन विमान से उतरते ही सैन्य अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर 300 युवाओं की टुकड़ी और एक बैंड पार्टी मौजूद थी। ट्रंप के साथ अमेरिकी राजदूत डेविड पर्ड्यू और अन्य उच्चाधिकारी भी साथ आए थे। चीन ने इसे एक औपचारिक स्वागत का रूप दिया, लेकिन जिनपिंग का वहां न होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।
क्या यह कूटनीतिक अपमान है? हाल के दिनों में ट्रंप जिस भी देश (यूएई, सऊदी अरब, कतर और इजराइल) के दौरे पर गए, वहां के राष्ट्राध्यक्षों ने खुद एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका स्वागत किया था। ऐसे में चीन का यह रुख कूटनीतिक जानकारों के लिए एक बड़ा संकेत है।
हालांकि, चीनी प्रोटोकॉल के जानकारों का कहना है कि शी जिनपिंग की यह कार्यशैली रही है। वे आमतौर पर विदेशी नेताओं को रिसीव करने एयरपोर्ट नहीं जाते। इससे पहले पुतिन और किम जोंग उन के चीन दौरे पर भी जिनपिंग ने अपना प्रतिनिधि भेजा था। 2017 में ट्रंप के पहले दौरे पर भी चीनी विदेश विभाग के अधिकारी ही पहुंचे थे, उस लिहाज से इस बार उपराष्ट्रपति को भेजना प्रोटोकॉल से एक कदम ऊपर माना जा सकता है।
ट्रंप के दौरे का एजेंडा ट्रंप का यह चीन दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के बीच मुख्य रूप से इन मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है:
साथ पहुंचे बड़े अधिकारी ट्रंप के साथ अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के अलावा विदेश मंत्री और कई प्रमुख अमेरिकी उद्योगपति भी चीन पहुंचे हैं। बीजिंग में ये मुलाकातें दोनों देशों के भविष्य के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों की दिशा तय करेंगी। देखना यह होगा कि इस कूटनीतिक दूरी के बीच ट्रंप और जिनपिंग की टेबल टॉक में क्या नतीजे निकलकर सामने आते हैं।
Wheels down in Beijing!
— The White House (@WhiteHouse) May 13, 2026
President Donald J. Trump lands for a landmark summit with China, greeted by Vice President Han Zheng during a welcome ceremony. pic.twitter.com/4q2mATZrn4
NEET पेपर लीक: चुप्पी पर रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर बड़ा हमला, पूछा- चर्चा से परहेज क्यों?
प्रतीक यादव का निधन: अखिलेश और अपर्णा की बंद कमरे में हुई बातचीत, गहराया सन्नाटा
बीजिंग में पावर समिट : ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात, क्या बदलेगी दुनिया की दिशा?
चंपारण के यात्रियों की मौज: रक्सौल-नरकटियागंज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, सफर होगा अब आसान
WhatsApp में आया Incognito Mode : अब Meta AI से भी नहीं छिपेगा कुछ, जुकरबर्ग भी नहीं पढ़ पाएंगे आपकी बातें!
तेल संकट के बीच पीएम मोदी ने पेश की मिसाल, काफिला छोटा कर दिया आर्थिक देशभक्ति का संदेश
IPL टिकट स्कैम का अलर्ट: सस्ते के लालच में न गंवाएं अपनी जमा-पूंजी
ब्रह्मोस को मिले 10 में से 10 नंबर: दुश्मन की धड़कनें बढ़ाने वाली मिसाइल की पूरी कहानी
मंडी-दलालों के चंगुल से क्यों डरते हैं आंदोलनजीवी ? क्या आज के किसान उसी जिद की कीमत चुका रहे हैं
पीएम मोदी ने पेश की मिसाल: सिर्फ दो गाड़ियों के काफिले में पहुंचे कैबिनेट बैठक, पेट्रोल बचाने की अपील पर खुद किया अमल