इंटरनेट की दुनिया में इनकॉग्निटो मोड का नाम सुनते ही सबसे पहले गूगल क्रोम की याद आती है। लेकिन अब यही प्राइवेसी वाली आजादी आपके WhatsApp में भी आ गई है। मेटा ने मेटा AI के लिए इनकॉग्निटो चैट फीचर पेश किया है, जो आपकी प्राइवेट बातचीत को पूरी तरह सुरक्षित रखेगा।
क्या है ये नया इनकॉग्निटो चैट ? मार्क जुकरबर्ग ने घोषणा की है कि मेटा AI के साथ अब आप पूरी तरह प्राइवेट बातचीत कर सकेंगे। यह फीचर सामान्य WhatsApp मैसेज की तरह ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगा। इसका मतलब है कि आपके और AI के बीच हुई बातचीत को मेटा या कंपनी का कोई भी कर्मचारी नहीं देख पाएगा।
कैसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी? यह सुविधा ट्रस्टेड एग्जीक्यूशन एनवायरनमेंट (TEE) टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह आपकी AI रिक्वेस्ट को एक सुरक्षित आइसोलेशन में प्रोसेस करती है, जिससे डेटा कंपनी के मुख्य सर्वर तक पहुँच ही नहीं पाता।
सबसे बड़ी खासियत यह है कि चैट सेशन बंद करते ही बातचीत आपके फोन से स्वतः डिलीट हो जाएगी। जुकरबर्ग का दावा है कि अन्य सेवाओं के डिसेपियरिंग मोड के विपरीत, यहाँ सर्वर पर कोई लॉग स्टोर नहीं होगा।
क्यों पड़ी इस फीचर की जरूरत? जुकरबर्ग के अनुसार, जैसे-जैसे AI हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन रहा है, वैसे-वैसे हमें निजी और संवेदनशील बातों के लिए एक सुरक्षित स्पेस की जरूरत है। कंपनी का उद्देश्य यह है कि यूजर्स बिना किसी डेटा लीक के डर के AI का पूरी तरह लाभ उठा सकें।
कब तक मिलेगा आपको यह फीचर? मेटा ने इस फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है। फिलहाल यह WhatsApp और मेटा AI ऐप के कुछ बीटा और शुरुआती यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, भारत सहित अन्य देशों में इसके व्यापक स्तर पर रिलीज होने की तारीख अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अगले कुछ हफ्तों में यह सभी के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Today, we re launching Incognito Chat with Meta AI on @WhatsApp and the Meta AI app, a new way to have completely private conversations with AI.https://t.co/VZWbAx60th pic.twitter.com/sBmeWmgfvl
— Meta Newsroom (@MetaNewsroom) May 13, 2026
मथुरा में मजारों के जाल पर मचा बवाल: पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन, केशव मौर्य ने दी सख्त चेतावनी
राजकोट-चोटिला हाईवे पर मौत का तांडव: बस और टैंकर की टक्कर, जिंदा जले 4 यात्री
दिल्ली की चलती बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार
ट्रंप की चीन यात्रा से पहले बीजिंग ने खींची लक्ष्मण रेखा , इन 4 मुद्दों पर बोलने की मनाही
किंग कोहली की धमाकेदार वापसी: पहले रन पर जश्न, फिर रचा इतिहास
उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर: आंधी-तूफान ने ली 60 से ज्यादा लोगों की जान, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त
बीजिंग में पावर समिट : ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात, क्या बदलेगी दुनिया की दिशा?
हम भेड़-बकरी नहीं हैं : स्वाति मालीवाल के बयान पर भड़कीं AAP विधायक ने ठोका मानहानि का केस
दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर फायरिंग: राजनीति में खींचने के दबाव पर गरमाई पंजाब की सियासत
मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं करूंगा : बंगाल के BJP विधायक के विवादित बयान से मचा बवाल