पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद काशीपुर-बेलगाछिया सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रितेश तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे खुलेआम अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभावपूर्ण टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं।
क्या कहा विधायक ने? एक जनसभा को संबोधित करते हुए रितेश तिवारी ने कहा, पिछले 74 वर्षों के चुनावों में मैं पहला ऐसा उम्मीदवार हूं जिसे एक भी मुस्लिम वोट नहीं मिला। बाबा भोलेनाथ को साक्षी मानकर कहता हूं कि अगले 5 साल तक मैं उनके लिए कोई काम नहीं करूंगा और न ही एक भी प्रमाण पत्र जारी करूंगा।
सबका साथ नहीं, अब सबका हिसाब विधायक ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री के नारे सबका साथ, सबका विकास का जिक्र करते हुए उसमें नया मोड़ दिया। उन्होंने कहा, मोदी जी कहते हैं सबका साथ, सबका विकास, लेकिन मैंने इसमें सबका हिसाब शब्द भी जोड़ लिया है। मैं इसका हिसाब जरूर चुकाऊंगा, लेकिन लोकतांत्रिक तरीकों से।
आलोचना के बावजूद अपने रुख पर कायम टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने इस वीडियो को साझा करते हुए इसे खुली नफरत करार दिया है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बावजूद रितेश तिवारी अपनी बात पर अडिग हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनके पास संसाधन सीमित हैं, जिन्हें वे केवल अपने मतदाताओं के साथ साझा करेंगे।
जिन्होंने वोट नहीं दिया, उनका मुझ पर हक नहीं अपनी सफाई में तिवारी ने कहा, मुस्लिम बहुल इलाकों में टीएमसी को ब्लॉक वोट मिले हैं। जिन्होंने मुझे वोट दिया, उनका मुझ पर अधिकार है। मैं अपने मतदाताओं के हक को उन लोगों के लिए क्यों खर्च करूं जिन्होंने मुझे वोट नहीं दिया? लोग आलोचना कर सकते हैं, लेकिन मेरा रुख स्पष्ट है।
जीत का गणित और पृष्ठभूमि रितेश तिवारी ने कड़ी टक्कर के बाद टीएमसी के दिग्गज नेता और कोलकाता नगर निगम के उप महापौर अतीन घोष को पराजित किया है। चुनावी जानकारों का मानना है कि इस जीत के पीछे वर्षों से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे आरएसएस का अहम योगदान है, जिसने बंगाल में भाजपा की सत्ता तक पहुंचने की राह आसान की।
*Newly elected @BJP4India Bengal MLA Ritesh Tiwari openly declares : “I vow never to work for Muslims, never give Muslims a single certificate, will do nothing for Muslims. Instead I will do sabka hisaab.” Disgustingly open hatred for Muslims on display from Tiwarji. Bengal’s… pic.twitter.com/DP7X0ovPQG
— Sagarika Ghose (@sagarikaghose) May 13, 2026
मदर डेयरी का झटका: दिल्ली-NCR में दूध फिर हुआ महंगा, देखें नई कीमतें
उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर: आंधी में टिन शेड के साथ हवा में उड़ा शख्स, खौफनाक वीडियो वायरल
मंडी-दलालों के चंगुल से क्यों डरते हैं आंदोलनजीवी ? क्या आज के किसान उसी जिद की कीमत चुका रहे हैं
बीजिंग में ट्रंप-शी की हाई-प्रोफाइल मुलाकात: क्या बदलेंगे अमेरिका-चीन संबंध?
NEET UG पेपर लीक: आरोपी का सनसनीखेज दावा- बड़े लोगों को बचाया जा रहा है
BSNL का नया सुरक्षा कवच : अब रिचार्ज के वक्त पूरी तरह सुरक्षित रहेगा आपका पर्सनल नंबर
नासिक TCS केस: निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद मतीन पटेल पर चला बुलडोज़र, अब गिरफ्तारी की तैयारी?
AIADMK में बगावत: ईपीएस के पास हमें हटाने का कोई अधिकार नहीं , बोले सीवी शनमुगम
पापा को बचा लीजिए चीखती रही बेटी, लेकिन सिस्टम बेपरवाह; जौनपुर अस्पताल में तड़पकर गई जान
# पांडे जी का सुपरमैन अवतार: चार रन बचाने के चक्कर में लपक लिया नामुमकिन कैच