केरल की राजनीति में आखिरकार सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस ने वी.डी. सतीशन को राज्य का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। 10 साल बाद केरल में मिली जीत के बाद से ही मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पार्टी में गहन मंथन चल रहा था।
लंबी खींचतान के बाद फैसला मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के भीतर कई दिनों से रस्साकशी जारी थी। दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान लगातार बैठकें कर रहा था। आखिरकार, आज पार्टी ने वी.डी. सतीशन के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है।
कौन-कौन थे रेस में? मुख्यमंत्री पद के लिए मुख्य रूप से तीन नाम चर्चा में थे—एआईसीसी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला और वी.डी. सतीशन। 10 दिनों की लंबी माथापच्ची के बाद सतीशन ने बाजी मार ली है।
कैसे हुआ चयन? 7 मई को तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसमें एक लाइन का प्रस्ताव पारित कर फैसला कांग्रेस अध्यक्ष पर छोड़ दिया गया था। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने दिल्ली में केरल के तमाम बड़े नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें कीं।
वेणुगोपाल क्यों रेस से बाहर हुए? राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि के.सी. वेणुगोपाल के नाम पर विचार न करने के पीछे व्यावहारिक कारण थे। वेणुगोपाल वर्तमान में अलप्पुझा से लोकसभा सांसद हैं। यदि उन्हें सीएम बनाया जाता, तो उन्हें विधानसभा उपचुनाव जीतना पड़ता और फिर उनके इस्तीफे से खाली होने वाली लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होता। कांग्रेस इस जोखिम को मोल नहीं लेना चाहती थी।
यूडीएफ का मिला साथ वी.डी. सतीशन को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) समेत यूडीएफ के एक बड़े धड़े का समर्थन प्राप्त था। सतीशन की स्वीकार्यता ने उनके नाम पर मुहर लगाने में अहम भूमिका निभाई है। अब देखना होगा कि नया नेतृत्व केरल में कांग्रेस को किन ऊंचाइयों तक ले जाता है।
The Congress Legislature Party had met in Thiruvananthapuram on May 7th, 2026 and had unanimously resolved to authorize the Congress President to appoint the new leader of the CLP in the state of Keralam.
— Congress (@INCIndia) May 14, 2026
Accordingly, the Congress President has held extensive discussions with… pic.twitter.com/sX6FhRm4Fv
RCB vs KKR: मनीष पांडे का असंभव कैच, जिसने विराट कोहली को भी अपना मुरीद बना लिया
25 छक्के, 23 चौके और तिहरा शतक: CSK का नया तुरुप का इक्का कौन है मैकनील हैडली नरोन्हा?
मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: खरीफ फसलों के MSP में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, किसानों की आय को मिलेगा बूस्ट
मथुरा में मजारों के जाल पर मचा बवाल: पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन, केशव मौर्य ने दी सख्त चेतावनी
नदी में बच्चे की मस्ती और मां की सुरक्षा का जुगाड़ : वायरल वीडियो देख लोग बोले- यही है असली ममता
सिर्फ 1 रन पर विराट का तूफानी जश्न, आखिर क्यों सोशल मीडिया पर छा गया कोहली का ये अंदाज?
इंसानों की तरह चलने वाला रियल लाइफ ट्रांसफॉर्मर : रोबोटिक्स की दुनिया में आया नया क्रांतिवीर
BSNL का नया सुरक्षा कवच : अब रिचार्ज के वक्त पूरी तरह सुरक्षित रहेगा आपका पर्सनल नंबर
क्या भारत की Gen-Z नेपाल-बांग्लादेश की तरह सत्ता को हिला सकती है? अरविंद केजरीवाल का तीखा सवाल
मुख्यमंत्री बनते ही विजय का बड़ा फैसला: 3 साल बाद तमिलनाडु में बहाल हुए फिल्मों के मॉर्निंग शो