नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश के अन्नदाताओं को बड़ी राहत देते हुए 2026-27 सीजन के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। इस फैसले पर सरकार ₹2.60 लाख करोड़ खर्च करेगी।
धान के दाम में बढ़ोतरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) की बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार ने धान (सामान्य) का MSP ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ाकर ₹2,441 प्रति क्विंटल कर दिया है। वहीं, ए-ग्रेड धान का मूल्य अब ₹2,461 प्रति क्विंटल होगा।
किस फसल को कितना फायदा? सरकार ने 14 खरीफ फसलों के दाम बढ़ाए हैं। सबसे ज्यादा उछाल सूरजमुखी के बीजों में देखने को मिला है, जिनका MSP ₹622 प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। इसके बाद कपास (₹557), नाइजर बीज (₹515) और तिल (₹500 प्रति क्विंटल) में भी अच्छी बढ़ोतरी की गई है।
लागत से 50% ज्यादा मुनाफा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, नया MSP उत्पादन लागत से कम से कम 50% अधिक है। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का सही और लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना है। अनुमान है कि इस साल 824.41 लाख मीट्रिक टन फसलों की खरीद होगी, जिसका सीधा लाभ करोड़ों किसानों को मिलेगा।
कोयला गैसीकरण पर ₹37,500 करोड़ का निवेश MSP के अलावा, कैबिनेट ने ₹37,500 करोड़ की कोयला गैसीकरण योजना को भी मंजूरी दी है। इसका लक्ष्य 2030 तक 100 मिलियन टन कोयला गैसीकरण क्षमता हासिल करना है। यह योजना प्राकृतिक गैस और अमोनिया के आयात पर भारत की निर्भरता कम करेगी और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी।
*🔰#Cabinet approves increase in the Minimum Support Prices (MSP) for 14 Kharif Crops for Marketing Season 2026-27
— PIB India (@PIB_India) May 13, 2026
🔰 Government has increased the MSP of Kharif Crops for Marketing Season 2026-27, to ensure remunerative prices to the growers for their produce
🔰 The highest… pic.twitter.com/XLlB6TM3Nl
मुख्यमंत्री बनते ही विजय का बड़ा फैसला: 3 साल बाद तमिलनाडु में बहाल हुए फिल्मों के मॉर्निंग शो
बीजिंग में पावर समिट : ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात, क्या बदलेगी दुनिया की दिशा?
विराट कोहली का एक रन वाला अनोखा जश्न: दबाव के बीच वापस लौटे किंग कोहली
महेश बाबू के बॉलीवुड वाले बयान पर भड़के राहुल देव, बोले- हिंदी नहीं आती, इसलिए नहीं कर सकते काम
25 छक्के, 23 चौके और तिहरा शतक: CSK का नया तुरुप का इक्का कौन है मैकनील हैडली नरोन्हा?
चीनी पर लगा ब्रेक : भारत ने निर्यात पर लगाई रोक, जानिए आम आदमी की रसोई पर क्या होगा असर
क्या आपने देखा? राजस्थान रॉयल्स के स्टार वैभव सूर्यवंशी का क्यूट अवतार हुआ वायरल
प्रतीक यादव का निधन: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा पार्थिव शरीर, अंतिम विदाई की तैयारी में जुटा परिवार
बीजिंग में ट्रंप का दोस्ताना अंदाज: शी जिनपिंग को बताया महान नेता, चीनी सेना की जमकर की तारीफ
IPL 2026: गुजरात टाइटंस की जीत का हैरतअंगेज सच, टी20 में गेंदबाजों का ऐसा दबदबा पहले कभी नहीं देखा