बीजिंग: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। रनवे पर ट्रंप के विमान के ठीक नीचे खड़े एक चीनी सैनिक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी दिलेरी देखकर लोग हैरान हैं।
मौत सामने थी, पर सैनिक नहीं हिला वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जब ट्रंप का विमान रनवे पर उतर रहा था, तब एक चीनी सैनिक अपनी जगह पर पूरी तरह स्थिर खड़ा था। विमान की भीषण गर्जना और उसके करीब होने के बावजूद सैनिक के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। वह अपनी जगह से रत्ती भर भी नहीं हिला।
इंटरनेट पर निट्शेयन सोल्जर ट्रेंड इस सैनिक के अनुशासन और साहस को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग हैं। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर #NietzscheanSoldier हैशटैग तेजी से ट्रेंड कर रहा है। लोग सैनिक के अद्भुत धैर्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसके अनुशासन को असाधारण बता रहे हैं।
शी जिनपिंग से मुलाकात में बदले ट्रंप के सुर ट्रंप ने अपनी चीन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जमकर तारीफ की। तियानमेन स्क्वायर स्थित पीपुल्स ग्रेट हॉल में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। ट्रंप ने जिनपिंग से कहा, आपके साथ और आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे विश्वास है कि अमेरिका और चीन के संबंध पहले से कहीं बेहतर होंगे।
भव्य स्वागत और शक्ति प्रदर्शन ट्रंप के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। तियानमेन स्क्वायर को पूरी तरह खाली करा लिया गया था। तोपों की सलामी के साथ बैंड ने अमेरिकी धुन बजाई। ट्रंप और शी जिनपिंग ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों नेताओं की केमिस्ट्री भी देखने लायक थी, ट्रंप ने मुलाकात के दौरान गर्मजोशी से शी जिनपिंग के हाथ पर थपथपाया भी।
गंभीर मुद्दों पर क्या होगा? हालांकि, यह दौरा भव्यता से भरपूर है, लेकिन जानकारों का मानना है कि व्यापार, ताइवान के साथ अमेरिकी संबंध और ईरान-इजरायल युद्ध जैसे जटिल मुद्दों पर किसी बड़ी सफलता की उम्मीद कम है। ट्रंप की इस यात्रा का मुख्य केंद्र फिलहाल दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूत दिखाना है।
This guy didn’t even flinch… and the plane is roaring loud pic.twitter.com/ceJWcPBdkg
— Jon Michael Raasch (@JMRaasch) May 13, 2026
मदर डेयरी का झटका: दिल्ली-NCR में दूध फिर हुआ महंगा, देखें नई कीमतें
KKR vs RCB: रायपुर में रघुवंशी-रिंकू का धमाका, आरसीबी को जीत के लिए मिला 193 रनों का लक्ष्य
कान फिल्म फेस्टिवल 2026: आलिया भट्ट का अजीब अंदाज देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक
RCB vs KKR: मनीष पांडे का असंभव कैच, जिसने विराट कोहली को भी अपना मुरीद बना लिया
सचिवालय में कैबिनेट बैठक के बीच मिली शराब की बोतल, कानून के दावों पर फिर उठे सवाल
सचिन तेंदुलकर ने बीच रास्ते रुकवाई गाड़ी, गांव के बच्चों की जुगाड़ कार देख दंग रह गए क्रिकेट के भगवान
प्रतीक यादव की मौत का सच: न स्टेरॉयड, न साजिश; एक खामोश कातिल ने ली जान
टी20 कप्तानी पर आया बड़ा फैसला: शुभमन-हार्दिक नहीं, इस खिलाड़ी पर ही भरोसा जताएंगे गंभीर और अगरकर
राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर भाजपा का बड़ा हमला: 11 करोड़ की आय बनाम 60 करोड़ का खर्च
किंग के सेट से अभिषेक बच्चन का बैडऐस लुक लीक, विलेन के अवतार ने बढ़ाई हलचल