बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म किंग लगातार चर्चा में बनी हुई है। शूटिंग सेट से लगातार सामने आ रही तस्वीरें और वीडियो फैन्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहे हैं। अब ताजा अपडेट के मुताबिक, फिल्म से अभिषेक बच्चन का लुक लीक हो गया है, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं।
एक्शन अवतार में अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अभिषेक बच्चन का एक बेहद आक्रामक (Raw) लुक सामने आया है। इन तस्वीरों में जूनियर बच्चन काले कपड़ों और लंबे ओवरकोट में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में बंदूक है, जो उनके विलेन अवतार की पुष्टि कर रही है। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीरें फिल्म के क्लाइमैक्स और कार क्रैश सीक्वेंस की हैं।
शाहरुख से होगी सीधी टक्कर रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक बच्चन इस फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। शाहरुख खान और अभिषेक की ऑन-स्क्रीन भिड़ंत देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। अपनी दमदार मौजूदगी से अभिषेक इस फिल्म में बैडऐस वाइब जोड़ते नजर आएंगे।
सुहाना के साथ शाहरुख की नई केमिस्ट्री किंग फिल्म इस मायने में भी खास है कि इसमें शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। फिल्म में शाहरुख एक अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका में हैं, जबकि सुहाना उनकी स्टूडेंट का किरदार निभाती दिखेंगी।
सितारों से सजी है फिल्म की कास्ट फिल्म का निर्माण रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ़्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। किंग में शाहरुख और अभिषेक के अलावा अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, राघव जुयाल और अभय वर्मा जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म? दर्शकों को किंग का लंबे समय से इंतजार है। यह बिग बजट एक्शन ड्रामा फिल्म 2026 में क्रिसमस के मौके पर यानी 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर फैन्स के बीच अभी से ही काफी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
#AbhishekBachchan 😈 First Official Internet Breaking Alert LEAKED LOOK Photos ⚠️ From #KING 👑 Shoot On Sets In 2026❤️🔥#ABJr Full Fledge RAW & REAL First Look Reveal In #SiddharthAnand s Next PAN World Action Opus On #XMas Dec 24 2026 💯
— Shahabuddin Ahmed (SRKian) 2.0 🇮🇳 🇵🇸 (@Shahab2SRKian50) May 13, 2026
Its From CAR CRASH & CLIMAX Sequences💥 pic.twitter.com/CzoxMnSNMI
हम मिलकर दुनिया में बदलाव लाएंगे : बीजिंग में ट्रंप-जिनपिंग की दोस्ती की नई इबारत
मदर डेयरी का झटका: दिल्ली-NCR में दूध फिर हुआ महंगा, देखें नई कीमतें
चीनी एक्सपोर्ट पर भारत का बड़ा प्रहार: क्या अब मीठी हो सकेगी देश की रसोई?
प्रतीक यादव का निधन: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा पार्थिव शरीर, अंतिम विदाई की तैयारी में जुटा परिवार
प्रतीक यादव का निधन: अपर्णा यादव ने साझा की अंतिम संस्कार की जानकारी, परिवार में शोक की लहर
दान नहीं, यहां भक्तों की जेब भरते हैं भगवान! तमिलनाडु के इस मंदिर की अनोखी परंपरा हुई वायरल
रायपुर में चेजमास्टर का जलवा: कोहली के नाबाद शतक से RCB टॉप पर, KKR को 6 विकेट से रौंदा
सैमसंग-एप्पल की बढ़ सकती है धड़कनें: भारत आ रहे ओप्पो के दो सुपर-पावरफुल फ्लैगशिप फोन
बीजिंग में पावर समिट : ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात, क्या बदलेगी दुनिया की दिशा?
बरगी बांध क्रूज हादसा: कागजों में पहले ही मौत का फरमान, सीज इंजनों के भरोसे चल रही थी सवारियों की जान