समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार, 13 मई को कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका असामयिक निधन हो गया। इस दुखद खबर ने राजनीतिक गलियारों और उनके समर्थकों को स्तब्ध कर दिया है।
अस्पताल पहुंचे थे मृत अवस्था में लखनऊ के सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जी.सी. गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतीक यादव को अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मृत घोषित करने के बाद तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी प्रतीक बीमार हुए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्वस्थ होकर वह घर लौट आए थे।
अपर्णा यादव ने दी अंतिम संस्कार की जानकारी पति के निधन से सदमे में चल रहीं भाजपा नेत्री और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के सुपुत्र एवं हम सभी के प्रिय प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार कल प्रातः 11:00 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में संपन्न होगा। उन्होंने इस कठिन घड़ी में लोगों से अपनी उपस्थिति और प्रार्थना की अपील की है।
व्यवसाय और निजी जीवन प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर अपने व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करते थे। वह जिम संचालन के साथ-साथ प्रॉपर्टी के क्षेत्र में भी सक्रिय थे। उनके निजी जीवन की बात करें तो पिछले कुछ महीनों से वह चर्चा में रहे थे। जनवरी में उन्होंने पत्नी अपर्णा यादव पर पारिवारिक रिश्तों को खराब करने का आरोप लगाते हुए तलाक लेने की बात कही थी, हालांकि 28 जनवरी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर सुलह की घोषणा कर दी थी।
प्रतीक का यूं अचानक जाना यादव परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके निधन पर कई राजनेताओं और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि “पद्म विभूषण” पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के सुपुत्र एवं हम सभी के प्रिय प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार कल प्रातः 11:00 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में संपन्न होगा।
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) May 13, 2026
इस दुःखद घड़ी में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति… pic.twitter.com/VXIuLnUZN3
पुणे में दहला हडपसर: अस्पताल के पास मिला संदिग्ध बम, ATS की एंट्री से बढ़ी हलचल
दान नहीं, यहां भक्तों की जेब भरते हैं भगवान! तमिलनाडु के इस मंदिर की अनोखी परंपरा हुई वायरल
18 छक्के, 6 चौके... 27 गेंदों में रचा इतिहास, इस भारतीय के तूफान ने क्रिकेट जगत को हिलाया
पीएम मोदी ने पेश की मिसाल: सिर्फ दो गाड़ियों के काफिले में पहुंचे कैबिनेट बैठक, पेट्रोल बचाने की अपील पर खुद किया अमल
व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट पर घमासान: केजरीवाल के कट्टर हिंदू वाले दावे को भाजपा ने बताया फर्जीवाड़ा
प्रतीक यादव की मौत पर गहराते सवाल: सपा नेता ने शरीर में जहर और चोटों का किया दावा, उच्च स्तरीय जांच की मांग
ट्रंप के बीजिंग पहुंचने से पहले चीन ने खींचीं RED LINES , अमेरिका को साफ संदेश
बीजिंग में पावर समिट : ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात, क्या बदलेगी दुनिया की दिशा?
नदी में बच्चे की मस्ती और मां की सुरक्षा का जुगाड़ : वायरल वीडियो देख लोग बोले- यही है असली ममता
दिल्ली-NCR में ओलों की बौछार, उत्तर भारत में आंधी-तूफान का अलर्ट; जानें देशभर के मौसम का हाल