नासिक की एक प्रमुख आईटी कंपनी में सामने आए यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। शुक्रवार को कोर्ट ने मामले में गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों को नासिक सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया।
क्या है पूरा मामला? पुलिस के अनुसार, यह मामला कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारियों के शोषण से जुड़ा है। आरोपियों में से एक पर शादी का झांसा देकर सहकर्मी का शारीरिक शोषण करने का आरोप है। वहीं, अन्य पांच आरोपियों पर पिछले चार सालों में कई बार महिला सहकर्मियों को प्रताड़ित करने और उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है।
300 कर्मचारियों वाली कंपनी में खौफ जांच में सामने आया है कि जिस आईटी कंपनी में यह सब हो रहा था, उसमें करीब 300 लोग काम करते हैं। गिरफ्तार हुए अधिकांश आरोपी कंपनी में टीम लीडर के पदों पर तैनात थे। अब तक कुल आठ महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है, जबकि एक पुरुष कर्मचारी ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है।
एचआर की संदिग्ध भूमिका जांच में एक बड़ा खुलासा एचआर (HR) अधिकारी को लेकर हुआ है। एक पीड़िता ने बताया कि उसने ऑफिस में हो रहे उत्पीड़न की शिकायत ईमेल के जरिए एचआर को दी थी। आरोप है कि एचआर ने उसे शांत रहने की सलाह दी और कहा कि कंपनी में ऐसा व्यवहार आम है। फिलहाल, पुलिस इस अधिकारी की भूमिका की जांच कर रही है और उसे संदिग्ध माना गया है।
एसआईटी करेगी मामले की जांच नासिक पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णिक ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए एक एसआईटी (SIT) का गठन किया है। इस विशेष टीम का नेतृत्व एसीपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले से जुड़े हर दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
आरोपियों की पहचान: पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों की पहचान आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन और तौसीफ अत्तार के रूप में हुई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि आरोपी ने त्र्यंबक रोड स्थित एक स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में अन्य सहकर्मियों को उसके बारे में बताकर ऑफिस की लॉबी और पैंट्री में भी उसे प्रताड़ित किया गया।
#WATCH | Nashik, Maharashtra | The six accused in the alleged sexual harassment case, who were employees of an IT company, being taken to Nashik Central Jail from the Court. pic.twitter.com/xcBBXGB7co
— ANI (@ANI) April 10, 2026
पवन खेड़ा को मिली बड़ी राहत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
समय युद्ध का चौथा आयाम: भविष्य के रणक्षेत्र को लेकर CDS अनिल चौहान ने खोला राज
नीतीश कुमार का सपनों का सफर पूरा, अब राज्यसभा के गलियारों में गूंजेगी बिहार की आवाज
इस्लामाबाद वार्ता: अमेरिका तैयार, ईरान पर सस्पेंस; पाक ने वीजा-ऑन-अराइवल से बचाने की कोशिश की नाक
मुकुल चौधरी की जादुई पारी और मर्सिडीज का झूठा इनाम: क्या है वायरल दावे की सच्चाई?
एलपीजी का विकल्प बनेगा इलेक्ट्रिक चूल्हा ? प्रल्हाद जोशी ने बताया गेम चेंजर
वृंदावन में यमुना का जल बना काल: नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत, 12 लापता
वैभव सूर्यवंशी का कहर: 15 गेंद में जड़ी फिफ्टी, दिग्गज गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
एलपीजी संकट पर सरकार का बड़ा अपडेट: 4 लाख कनेक्शन बदले, 5 किलो वाले सिलेंडर की डिलीवरी तेज
कैश कांड की आंच: महाभियोग की तैयारी के बीच जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा