बिहार की राजनीति में दशकों तक एकछत्र राज करने वाले नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र यानी दिल्ली पहुंच गए हैं। नीतीश कुमार ने आधिकारिक तौर पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
यह पल नीतीश कुमार के लिए बेहद खास है। उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) और राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों (विधानसभा और विधान परिषद) का सदस्य रहना उनका लंबे समय से सपना था।
अपने लंबे राजनीतिक करियर में नीतीश कुमार विधायक, विधान पार्षद और सांसद (लोकसभा) रह चुके थे। राज्यसभा की सदस्यता हासिल करते ही उनका यह चौका पूरा हो गया है।
राजनीतिक गलियारों में थी हलचल पिछले महीने जब नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का ऐलान किया था, तो बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया था। उनके इस फैसले से न केवल विपक्षी दल आरजेडी हैरान थी, बल्कि उनकी अपनी पार्टी जेडीयू के भीतर भी असंतोष के स्वर उठे थे।
विरोध इतना बढ़ा कि जेडीयू के कई नेता खुलकर धरने पर बैठ गए थे। तब नीतीश कुमार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी मंशा स्पष्ट करनी पड़ी थी कि यह उनका व्यक्तिगत सपना है जिसे वे पूरा करना चाहते हैं।
बिहार चुनाव की जीत और नया समीकरण करीब 6 महीने पहले हुए बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की थी। कुल 243 सीटों में से गठबंधन ने 202 सीटों पर कब्जा जमाया था, जिसमें भाजपा ने 89 और जेडीयू ने 85 सीटें जीती थीं।
रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद अब बिहार में सत्ता के नए समीकरणों पर चर्चा तेज हो गई है।
सीएम का चेहरा बना बड़ा सवाल नीतीश कुमार के दिल्ली आने के साथ ही बिहार की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब बिहार की कमान कौन संभालेगा? मुख्यमंत्री के उत्तराधिकारी को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है और राज्य के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।
Nitish Kumar takes oath as a Member of the Rajya Sabha.
— ANI (@ANI) April 10, 2026
(Pic: Sansad TV/YouTube) pic.twitter.com/kkWbTymHd9
असम HSLC 10वीं रिजल्ट 2026: बरपेटा के ज्योतिर्मय ने किया टॉप, 65.62% छात्र सफल
इज़राइल पर विवादित टिप्पणी से घिरे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री, डिलीट करना पड़ा ट्वीट
समोसे का 500 साल पुराना शाही रहस्य: क्या आप जानते हैं इसमें आलू नहीं, बैंगन डलता था?
दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: पति की बेरोजगारी पर भड़की पत्नी, सबके सामने पूछा- घर मैं चला रही, बच्चे मैं पाल रही, तुम क्या कर रहे हो?
IPU दीक्षांत समारोह: 26,649 छात्रों को मिली डिग्रियां, CM रेखा गुप्ता ने कहा- युवा ही हैं विकसित भारत की असली ताकत
सीएम रेखा गुप्ता का अल्टीमेटम: 30 जून तक साफ हों दिल्ली के नाले, जलभराव पर रहेगी जीरो टॉलरेंस
यूपी में गाड़ी चलाते हैं? 16 अप्रैल से बिना HSRP के नहीं बनेगा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, जानें नए नियम
शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा: भूत बंगला के सेट पर स्टंट करते हुए घायल हुए अक्षय कुमार
इजरायल को कैंसर बताने पर भड़के नेतन्याहू: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान से भड़का कूटनीतिक विवाद
ईरान-अमेरिका जंग पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच साबित: ट्रंप के लिए बिछा है खौफनाक जाल!