राजधानी दिल्ली में मॉनसून की दस्तक से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जलभराव की समस्या पर कड़ा रुख अपना लिया है। दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 30 जून तक नालों की सफाई और गाद (सिल्ट) निकालने का काम हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए।
बैठक के दौरान सीएम ने मिंटो रोड का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह वहां पिछले साल जलभराव की समस्या पर काबू पाया गया, वैसे ही पूरे शहर में काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी लापरवाही या विभागों के बीच तालमेल की कमी के कारण जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। अब एजेंसियां एक-दूसरे पर जिम्मेदारी नहीं डाल सकेंगी।
मुख्यमंत्री ने उन क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं जहाँ हर साल सबसे ज्यादा जलभराव होता है। इन हॉटस्पॉट्स पर विशेष नजर रखी जाएगी और बारिश के दौरान वहां अतिरिक्त पंपों व मशीनरी की तैनाती पहले ही सुनिश्चित करनी होगी। सीएम ने साफ कहा कि हमें पंपों पर निर्भरता कम करके ऐसे स्थायी और प्राकृतिक समाधान विकसित करने होंगे जो लंबे समय तक काम आएं।
बैठक में PWD, MCD, DMRC, NDMC, DDA और दिल्ली कैंट बोर्ड के अधिकारी शामिल हुए। सीएम ने निर्देश दिया है कि:
सख्ती बरतते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि मॉनसून के दौरान वह खुद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फील्ड में उतरेंगी और जमीनी हकीकत का जायजा लेंगी। साथ ही, उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए एक दीर्घकालिक मास्टर प्लान पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में दिल्ली को जलभराव से मुक्ति मिल सके।
दिल्ली सरकार का लक्ष्य मॉनसून में सिर्फ पानी की निकासी नहीं, ऐसी व्यवस्था बनाना है कि पानी जमा ही न हो।
— CMO Delhi (@CMODelhi) April 9, 2026
मानसून की तैयारी दिल्ली ने पहले ही शुरू कर दी है।
आज मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में सभी विभागों को समन्वय बनाकर एक साथ काम करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।… pic.twitter.com/g82ySWX59w
IPL 2026: इन 5 युवा खिलाड़ियों ने मचाया तहलका, कोई 15 साल का तो कोई है रफ्तार का सौदागर
स्कॉर्पियो न मिली तो भाग खड़ा हुआ दूल्हा: शादी के पंडाल से खेत तक मचा हड़कंप, वीडियो वायरल
रील के लिए छोटी बच्ची की जान से खिलवाड़: छत से कूदने को मजबूर किया, वीडियो देख उबला लोगों का गुस्सा
असम में मतदान का महा-रिकॉर्ड: पुडुचेरी और केरलम में भी भारी वोटिंग से टूटे पुराने रिकॉर्ड
जिम में लड़की का धाकड़ अंदाज देख दंग रह गए लड़के, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
IPU दीक्षांत समारोह: 26,649 छात्रों को मिली डिग्रियां, CM रेखा गुप्ता ने कहा- युवा ही हैं विकसित भारत की असली ताकत
बेंगलुरु: खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से नीचे गिरी 1.5 साल की मासूम, CCTV देख कांप उठेगी रूह
आईपीएल में मुकुल का महा-विस्फोट: हार के जबड़े से जीत छीनकर पिता का सपना किया पूरा
धुरंधर 2 की सफलता पर शाहरुख का खास अंदाज, गाल थपथपाकर रणवीर को दी शाबाशी
असम HSLC 10वीं रिजल्ट 2026: बरपेटा के ज्योतिर्मय ने किया टॉप, 65.62% छात्र सफल