आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। इस सीजन में अनुभवी खिलाड़ियों की तुलना में युवा सितारे ज्यादा चमक बिखेर रहे हैं। शुरुआती 15 मैचों के बाद कई ऐसे नाम उभरकर सामने आए हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से क्रिकेट प्रेमियों को प्रभावित किया है। आइए जानते हैं उन 5 युवा खिलाड़ियों के बारे में, जिनकी चर्चा हर तरफ है।
राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया है। वैभव ने अब तक 3 मैचों में 248.98 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं। उन्होंने 11 छक्के और 10 चौके जड़कर साफ कर दिया है कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं। सीजन से पहले क्रिस गेल के 175 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने का उनका दावा अब बेदम नहीं लग रहा।
दिल्ली कैपिटल्स के 22 वर्षीय समीर रिजवी इस सीजन में निरंतरता का दूसरा नाम बन गए हैं। उन्होंने 80 के औसत और 161.61 की स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए हैं। उनका 90 रनों का सर्वोच्च स्कोर यह बताता है कि वे मैच को अंत तक ले जाने की क्षमता रखते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 27 गेंदों में 54 रन बनाकर खुद को साबित किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। मुकुल की बल्लेबाजी में धोनी की झलक देखने को मिल रही है, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इस सीजन में उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन 21 वर्षीय अंगक्रिश रघुवंशी ने अपनी साख बचाई है। उन्होंने 4 मैचों में 51.67 की औसत से 155 रन बनाए हैं। 17 चौकों के साथ उनकी बल्लेबाजी में तकनीकी परिपक्वता साफ झलकती है।
बल्लेबाजों के बीच गुजरात टाइटंस के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा अपनी रफ्तार से तहलका मचा रहे हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर इस सीजन की सबसे तेज डिलीवरी का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे न केवल गति, बल्कि सटीकता से भी बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं।
*Come for the contest, stay for the banter 😂💗 pic.twitter.com/Pe3RGQlW8n
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 10, 2026
गाय को रोटी खिलाता कुत्ता: जानवरों की निस्वार्थ दोस्ती ने जीता सोशल मीडिया का दिल
वीआईपी सुरक्षा के नाम पर जेल बना इस्लामाबाद: लाखों लोग घरों में कैद, राशन-पानी को तरसे
बंगाल चुनाव: BJP का भरोसा पत्र जारी, 6 महीने में UCC और बेरोजगारों को 3 हजार का वादा
बीजेपी का संकल्प पत्र : बंगाल के लिए 10 बड़े वादे, UCC और 9 हजार की किसान सम्मान निधि का ऐलान
गुस्से वाले संजीव गोयनका का बदला रूप: मुकुल चौधरी को गले लगाकर भावुक हुए LSG के मालिक
शादी की खुशियां पल भर में तब्दील हुईं मातम में, आंधी ने उड़ाया पंडाल
होर्मुज जलमार्ग पर तनाव: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, युद्धविराम पर मंडराया संकट
बंगाल चुनाव से पहले स्टिंग का धमाका: हुमायूं कबीर पर 1000 करोड़ की डील का आरोप
वित्त मंत्री के नाम पर वायरल 22 हजार में 5.5 लाख का दावा, जानें क्या है इस फ्रॉड का सच
असम में मतदान का महा-रिकॉर्ड: पुडुचेरी और केरलम में भी भारी वोटिंग से टूटे पुराने रिकॉर्ड