घरेलू गैस आपूर्ति पर सरकार का भरोसा ईरान-अमेरिका तनाव के बीच वैश्विक ऊर्जा संकट की चर्चाओं के बीच भारत सरकार ने एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल का स्टॉक पूरी तरह सुरक्षित है और आपूर्ति में कोई कमी नहीं है।
4 लाख कनेक्शन पीएनजी में तब्दील पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि पिछले पांच हफ्तों में 4 लाख से अधिक एलपीजी कनेक्शनों को पीएनजी (पाइपलाइन नेचुरल गैस) में बदला गया है। सरकार अब पीएनजी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रही है।
5 किलो वाले सिलेंडर की मांग पूरी मंत्रालय के अनुसार, देशभर में प्रतिदिन लगभग एक लाख 5-किलो वाले सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। सरकार ने दावा किया है कि घरेलू एलपीजी का उत्पादन बढ़ाकर अब कुल आवश्यकता का 60% तक कर दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।
ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी सुरक्षा वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने नई तकनीक अपनाई है। वर्तमान में एलपीजी की 98 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, जबकि 92 प्रतिशत सिलेंडर की डिलीवरी ओटीपी (OTP) सत्यापन के जरिए की जा रही है, ताकि कालाबाजारी पर लगाम लगाई जा सके।
व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए प्राथमिकता कमर्शियल श्रेणी में एलपीजी की आपूर्ति 70 प्रतिशत तक बहाल हो चुकी है। सरकार ने अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों और दवा क्षेत्र जैसी आवश्यक इकाइयों को प्राथमिकता दी है ताकि सेवा कार्यों में कोई बाधा न आए।
पीएनजी पर स्विच करना होगा अनिवार्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि नेटवर्क वाले क्षेत्रों में पाइपलाइन गैस कनेक्शन को अनिवार्य किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में पीएनजी उपलब्ध है, वहां तीन महीने बाद एलपीजी आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। सरकार ने इसके लिए एक पोर्टल भी शुरू किया है, जहां उपभोक्ता अपने सिलेंडर वापस कर सुरक्षा जमा राशि (Security Deposit) प्राप्त कर सकते हैं।
तकनीकी बाधाओं के लिए छूट मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र में तकनीकी कारणों से पाइपलाइन बिछाना संभव नहीं है, तो वहां के उपभोक्ताओं को एलपीजी आपूर्ति जारी रखने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य जल्द से जल्द अधिक जनसंख्या को पाइपलाइन गैस नेटवर्क से जोड़ना है।
#WATCH | Delhi: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, ...Our LPG distributors and petrol pumps have adequate stock, no dryout has been reported...Our supply of domestic LPG cylinders remains normal, and online… pic.twitter.com/8PGooAElL5
— ANI (@ANI) April 10, 2026
हुमायूं कबीर का 1000 करोड़ वाला स्टिंग: अमित शाह ने दो टूक कहा- 20 साल विपक्ष में बैठना मंजूर, पर इनसे नाता नहीं
राका (Raaka): अल्लू अर्जुन और दीपिका की फीस में इतना बड़ा अंतर क्यों? जानें पूरी सच्चाई
तुम अपने साथ जिद्द लेकर आईं... धुरंधर 2 की कॉस्ट्यूम डिजाइनर के लिए आदित्य धर का भावुक नोट
असम HSLC 2026: 10वीं के नतीजों में सुधार, जानें कितने छात्रों ने मारी बाजी
भारत-कतर की नई रणनीतिक साझेदारी: ऊर्जा से शांति तक, हरदीप पुरी के दोहा दौरे के बड़े मायने
मुकुल चौधरी का हेलिकॉप्टर जलवा: आखिरी गेंद पर लूटी महफिल, रहाणे और गोयनका भी हुए मुरीद
इलेक्ट्रिक कार का ‘धुआं’ ढूंढने निकली पुलिस! PUC नहीं होने पर थमाया 1,500 रुपये का चालान
पता नहीं किसने इसे मैनेजर बनाया : वर्चुअल मीटिंग में खुला रह गया माइक, कर्मचारी की निकली भड़ास
IPL 2026: इन 5 युवा खिलाड़ियों ने मचाया तहलका, कोई 15 साल का तो कोई है रफ्तार का सौदागर
हाफिज सईद और मसूद अजहर को भी नोबेल दिला दो... शहबाज-मुनीर के लिए नामांकन मांग पर के. कविता का करारा प्रहार