मथुरा: वृंदावन के केसी घाट के पास यमुना नदी में एक बड़ा हादसा हो गया है। पंजाब के पर्यटकों से भरी एक नाव (स्टीमर) अचानक पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद 12 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
तेज हवा और लापरवाही बनी हादसे की वजह हादसा दोपहर करीब 2.45 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और पर्यटकों के अनुसार, तेज हवाओं के कारण स्टीमर का संतुलन बिगड़ गया। लुधियाना से आए एक पर्यटक ने बताया कि तेज हवा के कारण स्टीमर डगमगाने लगा और नियंत्रण खोकर पीपा पुल से टकरा गया। उस समय क्षेत्र में हवा की रफ्तार करीब 31 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
युद्धस्तर पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। राहत और बचाव कार्य के लिए SDRF और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। इसके अलावा, 50 स्थानीय गोताखोर भी यमुना में लापता लोगों को ढूंढने में जुटे हैं। घायलों को तुरंत रामकृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका निशुल्क इलाज किया जा रहा है। जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और प्रशासन को पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन को त्वरित राहत कार्य और घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन की निगरानी में बचाव कार्य मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता लापता लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और गाजियाबाद से NDRF की अतिरिक्त मदद भी बुलाई गई है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर कैंप किए हुए हैं।
*#WATCH | Uttar Pradesh | A boat accident occured on the Yamuna River near Keshi Ghat in Mathura. According to the Police, 22 individuals have been rescued and shifted to hospitals, but investigation is underway to determine how many of them are safe. Further details awaited. pic.twitter.com/kwzlwF0Kkz
— ANI (@ANI) April 10, 2026
जीत के बाद भावुक हुए संजीव गोयनका: मुकुल चौधरी को गले लगाकर माथे पर चूमा, वीडियो वायरल
पहले मेलोनी, फिर स्टार्मर और अब भारत: खाड़ी देशों की ओर क्यों दौड़ रही है दुनिया?
पिता ने छोड़ा अपना सपना, बेटे ने रची इतिहास की दास्तां: मुकुल चौधरी की धोनी बनने की कहानी
RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी का जादुई बल्ला! जिसे पाने के लिए मची होड़, 15 वर्षीय स्टार ने किसे दिया ये खास वादा?
वॉशिंगटन में नई रणनीतिक धुरी: रक्षा और क्रिटिकल मिनरल्स पर भारत-अमेरिका की बड़ी डील की तैयारी
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम: फीस बढ़ाई तो जाएगी मान्यता, जानें क्या हैं नए नियम
गंगा में 165 लीटर घी का ‘अंधाधुंध अभिषेक’: श्रद्धा या पर्यावरण पर प्रहार?
दिल में काबा, आँखों में मदीना : शिवलिंग पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालीं TMC सांसद सायोनी घोष का बदला सुर
हुमायूं कबीर का 1000 करोड़ वाला स्टिंग: अमित शाह ने दो टूक कहा- 20 साल विपक्ष में बैठना मंजूर, पर इनसे नाता नहीं
बाबरी समर्थकों से हाथ मिलाने से बेहतर विपक्ष में 20 साल बैठना : हुमायूं कबीर विवाद पर अमित शाह का दो टूक जवाब