प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी से परेशान अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने स्कूलों की बेलगाम फीस वृद्धि पर नकेल कसने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब किसी भी स्कूल को मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने या अभिभावकों को सामान खरीदने के लिए मजबूर करने की छूट नहीं होगी।
फीस बढ़ोतरी पर लगी 7.23% की सीमा नोएडा की जिला शुल्क नियामक समिति ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए साफ कर दिया है कि स्कूल अपनी मर्जी से फीस में इजाफा नहीं कर सकते। नए नियमों के तहत, स्कूल अधिकतम 7.23% (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स + 5%) तक ही फीस बढ़ा सकते हैं। यह निर्णय उत्तर प्रदेश सेल्फ-फाइनेंस इंडिपेंडेंट स्कूल्स (फीस रेगुलेशन) एक्ट, 2018 के तहत लिया गया है।
किताबों और यूनिफॉर्म के नाम पर वसूली पर रोक अक्सर स्कूल महंगी किताबें और यूनिफॉर्म किसी विशेष दुकान से खरीदने का दबाव बनाते हैं। अब इस पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। स्कूल अभिभावकों को किसी भी दुकान से सामान खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे। साथ ही, स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे NCERT की किताबों को प्राथमिकता दें और कम से कम 5 साल तक यूनिफॉर्म न बदलें।
नियम तोड़ा तो लगेगा भारी जुर्माना नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। यदि कोई स्कूल तय सीमा से अधिक फीस वसूलता है या निर्देशों को नजरअंदाज करता है, तो उस पर 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। बार-बार नियमों की अनदेखी करने पर स्कूल की मान्यता रद्द करने जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
कहां करें शिकायत? अगर आपके बच्चे का स्कूल इन नियमों का पालन नहीं कर रहा है या जबरन फीस बढ़ा रहा है, तो आप इसकी शिकायत जिला शुल्क नियामक समिति के पास कर सकते हैं। अभिभावक अपनी शिकायत आधिकारिक ईमेल आईडी [email protected] पर भेज सकते हैं। शिकायत मिलने पर प्रशासन द्वारा तुरंत संज्ञान लिया जाएगा और दोषी स्कूलों पर कार्रवाई होगी।
*जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में फीस वृद्धि सीमा तय की गई, किताबों और स्कूल ड्रेस के बदलाव पर सीमा लगायी गई व उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। शिकायत समिति की email-id [email protected] पर करने पर भी लिया जाएगा संज्ञान pic.twitter.com/LLQKTvDMFm
— DM NOIDA Gautam Buddha Nagar (@dmgbnagar) April 8, 2026
IPL 2026: श्रेयस अय्यर की बहन को मिली जान से मारने की धमकी, विवाद के बाद उठाया बड़ा कदम
असम HSLC 2026: 10वीं के नतीजों में सुधार, जानें कितने छात्रों ने मारी बाजी
बेंगलुरु: खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से नीचे गिरी 1.5 साल की मासूम, CCTV देख कांप उठेगी रूह
यूट्यूबर अभिनव अरोड़ा के परिवार पर जानलेवा हमला: बीच सड़क पर हथियारों से तोड़ी कार, दहशत में परिवार
ईडन गार्डन्स में मुकुल का चमत्कार : राजस्थान के इस युवा बल्लेबाज ने कैसे हारी हुई बाजी को पलटा
ऑपरेशन सिंदूर : नमाज के वक्त हमला न करने पर बोले आर्मी चीफ, कहा- सबका मालिक एक
शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा: भूत बंगला के सेट पर स्टंट करते हुए घायल हुए अक्षय कुमार
आईपीएल 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के बल्ले पर जितेश शर्मा की नजर, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ
चांद से लौटते वक्त एस्ट्रोनॉट्स कहां फेंकते हैं अपना मल-मूत्र? नासा ने खोला राज़
पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से बड़ी राहत: मिली एक हफ्ते की अंतरिम जमानत, लेकिन कोर्ट ने लगाई ये शर्त