आईपीएल 2026 में 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। शुक्रवार को बरसापारा स्टेडियम में आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला होने वाला है, लेकिन मैच से पहले वैभव और आरसीबी के विकेटकीपर जितेश शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
बल्ले के लिए जिद कर बैठे जितेश वायरल वीडियो में आरसीबी के जितेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी के उस खास बल्ले को मांगते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे वह लगातार विस्फोटक पारियां खेल रहे हैं। टीम में गोलू और लल्ला जैसे नामों से बुलाए जाने वाले वैभव को जितेश बल्ला देने के लिए मना रहे हैं।
वैभव का दो टूक जवाब वीडियो में वैभव काफी मजाकिया अंदाज में जितेश से कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, आपकी टीम में इतने सारे बल्लेबाज हैं, फिर भी मुझसे बल्ला क्यों मांग रहे हैं? जब जितेश ने अपनी बात रखी, तो वैभव ने साफ कर दिया कि अभी बल्ला मिलने का कोई चांस नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने आपसे कहा है कि आईपीएल के बाद बल्ला दूंगा, लेकिन आप तो जिद पर अड़े हैं।
बेमिसाल फॉर्म में हैं लल्ला वैभव का यह बल्ला वाकई में आग उगल रहा है। आईपीएल 2026 में वैभव फिलहाल 248 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 3 मैचों में 40.67 की औसत से 122 रन बनाए हैं।
दिग्गज भी हैं वैभव के फैन वैभव की फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल जितेश शर्मा ही नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक पांड्या भी उनका बल्ला चेक करते नजर आए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर उन्होंने जो शुरुआत की थी, वह सिलसिला अब भी बदस्तूर जारी है।
🚨 First time ever: Vaibhav offers to give his bat! 😂🔥 pic.twitter.com/y5pBnpEri3
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 9, 2026
लखनऊ की रोमांचक जीत, प्वॉइंट्स टेबल में मची हलचल; जानिए कौन है नंबर-1 का असली हकदार
वायरल वीडियो: इसे मैनेजर किसने बनाया कहना पड़ा भारी, ऑफिस मीटिंग में हुआ लाइव कांड
बंगाल का सियासी रण: मोदी का हिसाब वाला अल्टीमेटम, तो ममता का मछली पर प्रहार
IPL 2026: फिन एलन का विकेट या अंपायर की बड़ी चूक? बाउंड्री लाइन पर मचे बवाल का पूरा सच
इज़राइल पर विवादित टिप्पणी से घिरे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री, डिलीट करना पड़ा ट्वीट
बंगाल चुनाव से पहले स्टिंग का धमाका: हुमायूं कबीर पर 1000 करोड़ की डील का आरोप
पंजाब: ISI समर्थित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, बड़े हमले की साजिश नाकाम
अब घर का काम करेगा मशीनी मां : सुबह जगाने से लेकर ऑफिस भेजने तक, यह रोबोट है कमाल!
झारखंड: 29 करोड़ की नल-जल योजना प्यासी; 6 साल बाद भी 30 हजार लोग पानी को मोहताज
इस्लामाबाद में शांति की अंतिम कोशिश : जेडी वेंस के कंधों पर ईरान-अमेरिका जंग टालने का जिम्मा