कभी साइंस-फिक्शन फिल्मों में नजर आने वाले रोबोट्स अब हकीकत बनकर हमारे घरों में दस्तक दे चुके हैं। एआई और रोबोटिक्स के क्षेत्र में हो रहे क्रांतिकारी इनोवेशन का एक जीता-जागता उदाहरण हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह रोबोट बिल्कुल एक मां या कुशल होम मैनेजर की तरह हर काम में माहिर है।
हर्ष गोयनका ने साझा की झलक दिग्गज उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस अद्भुत रोबोट का वीडियो शेयर किया है। इसे चीनी कंपनी यूनिपैथ (Unipath) ने तैयार किया है। गोयनका ने लिखा, यह रोबोट आपको जगा सकता है, उपकरण चला सकता है, सफाई कर सकता है और खाना भी बना सकता है। यह उपयोगी है या डरावना, यह कहना अभी मुश्किल है!
इंसान की तरह निभाता है दिनचर्या वीडियो में दिख रहा यह रोबोट सिर्फ मशीन नहीं, बल्कि एक जीवनसाथी की तरह काम करता है। सुबह होते ही यह पर्दे हटाकर मालिक को जगाता है। इसके बाद यह बिस्तर व्यवस्थित करता है, किचन में ऑमलेट बनाता है और नाश्ता परोसता है। यहां तक कि ऑफिस जाते समय यह मालिक को बैग थमाकर बाय भी कहता है।
खुद की सफाई में भी है माहिर इस रोबोट की सबसे बड़ी खासियत इसका ऑटो-क्लीन फीचर है। घर के सभी काम निपटाने के बाद, यह वॉशिंग मशीन में कपड़े धोता है, फर्श साफ करता है और टॉयलेट तक की सफाई करता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि काम पूरा करने के बाद यह खुद को सैनिटाइज करता है और अपने रोबोटिक हाथों को तौलिये से साफ भी करता है।
भविष्य का होम मैनेजर यह रोबोट किसी एक काम तक सीमित नहीं है, बल्कि एक पूरी तरह से सक्षम होम मैनेजर की भूमिका में दिखता है। इसकी कार्यकुशलता और रूटीन को देखकर लग रहा है कि आने वाले समय में घर के काम-काज के लिए इंसानों पर निर्भरता खत्म हो सकती है। यह तकनीक न केवल समय बचाती है, बल्कि भविष्य की जीवनशैली की एक रोमांचक झलक भी पेश करती है।
✨🇨🇳A Chinese company, Unipath, has launched a household robot that is now in real-home use. It can wake users up on time, operate home appliances, organize storage spaces, and even cook meals automatically. pic.twitter.com/y8zIKEOMHU
— 🇨🇳XuZhenqing徐祯卿 (@XueJia24682) March 26, 2026
खरगे का जहरीला सांप वाला बयान: शब्द या सियासत का जहर ?
बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल: सीएम योगी का बड़ा एक्शन, किसानों को तुरंत राहत देने का आदेश
अररिया डबल मर्डर: बिहार में महाचौपट राज का शोर, तेजस्वी यादव ने घेरी NDA सरकार
हमें भूल जाओ, मिशन को याद रखो: आर्टेमिस-2 के जांबाजों ने अंतरिक्ष से क्यों दिया ये हैरान करने वाला संदेश?
एमपी में गेहूं खरीदी के साथ सियासी उबाल: कहीं चक्काजाम, तो कहीं कुत्ते को बनाया कलेक्टर
मौत को मात: उफनते नाले में गिरा मासूम, 60 साल के देवदूत ने पलक झपकते ही बचाई जान
बारामती उपचुनाव: नाम वापसी के आखिरी दिन शरद पवार का यू-टर्न , कांग्रेस से की बड़ी अपील
भंडारालॉजी में PhD होल्डर! सोशल मीडिया पर छाई इस शख्स की तूफानी रफ्तार
ईरान-अमेरिका जंग पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच साबित: ट्रंप के लिए बिछा है खौफनाक जाल!
चुनावों का महासंग्राम: तीन राज्यों में थमा शोर, पुडुचेरी में मतदाताओं का उत्साह सबसे अधिक