बारामती में सियासी हलचल तेज बारामती उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां चरम पर हैं। नाम वापसी के आखिरी दिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (NCP-SP) के प्रमुख शरद पवार ने एक बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने अपने सहयोगी दल कांग्रेस से बारामती सीट से अपना उम्मीदवार वापस लेने की अपील की है।
अचानक बदला रुख दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले शरद पवार ने कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार उतारे जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी। उन्होंने इसे लोकतंत्र का हिस्सा बताते हुए हर दल का अधिकार बताया था। लेकिन, अंतिम समय में उन्होंने अपना रुख बदलते हुए कांग्रेस के केंद्र और राज्य नेतृत्व से चुनाव न लड़ने का आग्रह किया है।
महाराष्ट्र ने एक नेता खोया है शरद पवार ने इस अपील के पीछे इमोशनल कार्ड खेलते हुए कहा कि महाराष्ट्र ने एक बेहतरीन नेता खो दिया है। एक दुखद हादसे के कारण यह सीट खाली हुई है, इसलिए बेहतर होगा कि चुनाव निर्विरोध हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कांग्रेस को केवल सलाह दे सकते हैं, अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान को ही लेना है।
रोहित पवार भी कर चुके हैं कोशिश इस कोशिश में शरद पवार अकेले नहीं हैं। उनसे पहले रोहित पवार ने भी महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल से मुलाकात कर यही आग्रह किया था। नाम वापसी का समय खत्म होने में अब महज कुछ ही घंटे बचे हैं, जिसके चलते एनसीपी (एसपी) खेमा पूरी कोशिश कर रहा है कि सुनेत्रा पवार के खिलाफ विपक्ष अपना प्रत्याशी हटा ले।
53 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बारामती उपचुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है। सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस ने आकाश मोरे को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर कुल 53 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। सत्ता पक्ष लगातार इसे श्रद्धांजलि के तौर पर निर्विरोध चुनाव कराने की मांग कर रहा था, जिसे कांग्रेस ने अब तक खारिज किया है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या शरद पवार की इस आखिरी अपील का कांग्रेस पर कोई असर पड़ता है या बारामती में मुकाबला तय है।
VIDEO | Baramati bypolls 2026: NCP (SP) chief Sharad Pawar urges Congress to withdraw from contest against Sunetra Pawar as deadline for withdrawing nomination ends on Thursday.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 9, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#BaramatiBypolls2026 pic.twitter.com/ol1Iadztvy
गाजियाबाद में शादी बनी जंग का मैदान : दूल्हे के हाथ में बंदूक, खुलेआम हुई हवाई फायरिंग
नोएडा: पिकनिक बनी मौत का सबब, गहरे गड्ढे में डूबने से एमिटी छात्र की दर्दनाक मौत
चांद बावड़ी: भूलभुलैया से बैटमैन तक! राजस्थान का यह सीक्रेट खजाना है इंजीनियरिंग का करिश्मा
तेल संकट के बीच भारत का मास्टरस्ट्रोक : अरुणाचल में 40 हजार करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी देश की ऊर्जा तस्वीर
चुनावी महासंग्राम: पुडुचेरी, केरलम और असम में लोकतंत्र के महापर्व का आगाज, भारी सुरक्षा के बीच मतदान जारी
केरल चुनाव: BJP वोट खरीद रही , विवादों में घिरीं कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद कौन हैं?
संजीव गोयनका का नया अंदाज: टीम संग डिनर पार्टी में ऋषभ पंत को लगाया गले, अर्जुन तेंदुलकर के साथ लगाए ठहाके
होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव: जेडी वेंस की दो टूक - शर्तें नहीं मानीं तो ट्रंप पीछे हट जाएंगे
बिहार में सत्ता का नया अध्याय: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से बदलेगा सीएम का चेहरा?
सांड का खूंखार हमला या प्यार का जादू? चंद सेकंड में पिघला गुस्से से लाल जानवर