केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस की तेजतर्रार प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद के एक बयान ने चुनावी माहौल गर्मा दिया है। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शमा मोहम्मद ने क्या कहा? शमा मोहम्मद ने दावा किया कि राज्य में UDF भारी बहुमत से जीत रही है। उन्होंने कहा, राज्य कर्ज में डूबा है, बेरोजगारी चरम पर है और ड्रग्स की समस्या गंभीर है। जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा इतनी हताश है कि वह खुलेआम वोट खरीद रही है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
अक्सर बयानों से चर्चा में रहती हैं शमा यह पहला मौका नहीं है जब शमा मोहम्मद ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। वे अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में जब उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
उन्होंने लिखा था, नकारी गई, पर हारी नहीं। मैं राहुल गांधी जी से, जिन्हें मैं बहुत पसंद करती हूं और सम्मान करती हूं, आग्रह करती हूं कि वे केरल की महिला कांग्रेसियों की मदद करें। उन्होंने 92 में से केवल 9 टिकट महिलाओं को मिलने पर पार्टी नेतृत्व के सामने दुख जताया था।
कौन हैं डॉ. शमा मोहम्मद? शमा मोहम्मद का जन्म केरल के कन्नूर में हुआ था। उनकी शिक्षा कुवैत और मैंगलोर से हुई है, जहां से उन्होंने डेंटिस्ट्री (दंत विज्ञान) में स्नातक की डिग्री हासिल की। राजनीति में आने से पहले उन्होंने कुछ समय पत्रकार के रूप में भी काम किया। 2015 में कांग्रेस में शामिल होने के बाद से वे पार्टी का एक प्रमुख चेहरा बन गई हैं और 2018 में उन्हें राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया था।
केरल में कांटे की टक्कर केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए मुकाबला परंपरागत रूप से LDF और UDF के बीच है। बहुमत के लिए किसी भी गठबंधन को 71 सीटों के जादुई आंकड़े की जरूरत है। फिलहाल, मतदान के बाद शमा मोहम्मद का वोट खरीदारी वाला बयान चुनाव नतीजों से पहले राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
#WATCH | Kannur, Keralam | Congress leader Shama Mohammad says, UDF is winning this election with a huge majority. You must have seen that people on the ground are saying they want change...The state is in debt, there is unemployment, there is a drug problem in the state… pic.twitter.com/ygfgscSd8Y
— ANI (@ANI) April 9, 2026
वोटिंग सेंटर पर नीला का जलवा: घाघरा-चोली पहन रोबोट ने मतदाताओं का किया स्वागत
ईरान-अमेरिका मध्यस्थता: पाकिस्तान पर इज़राइल को भरोसा नहीं, राजदूत अजार ने उठाए गंभीर सवाल
चुनावी महासंग्राम: पुडुचेरी, केरलम और असम में लोकतंत्र के महापर्व का आगाज, भारी सुरक्षा के बीच मतदान जारी
चारधाम यात्रा 2026: बुकिंग के नाम पर हो रहे ऑनलाइन फ्रॉड से ऐसे बचें, सरकारी वेबसाइट का रखें ध्यान
युद्धविराम के बाद भी सुलग रहा अमेरिका: क्या ट्रंप को कुर्सी से हटाने की हो रही तैयारी?
40 दिनों बाद अल-अक्सा में फिर गूंजी अज़ान, तनाव के बीच नाजुक सीज़फ़ायर की कठिन परीक्षा
यह इंडिया नहीं है भाई... : नेपाल में भारतीय टूरिस्ट को सड़क पर थूका गुटखा साफ करने पर मजबूर किया
पाकिस्तान की मध्यस्थता पर इजरायल का कड़ा रुख, राजदूत बोले- हमें भरोसा नहीं
विराट कोहली का नाम सुनते ही आपे से बाहर हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार को सुनाई खरी-खोटी
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ