आईपीएल का मूल मंत्र है यत्र प्रतिभा अवसरा प्राप्नोति यानी जहां प्रतिभा को मौका मिलता है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गुरुवार को इसी मंत्र की गूंज सुनाई दी। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम हार की कगार पर खड़ी थी, लेकिन राजस्थान के 21 वर्षीय मुकुल चौधरी की तूफानी पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की स्थिति बेहद खराब थी। टीम ने 128 के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। जीत कोसों दूर नजर आ रही थी, लेकिन मुकुल चौधरी ने हार नहीं मानी। उन्होंने आवेश खान के साथ मिलकर 24 गेंदों में 57 रनों की नाबाद साझेदारी की और टीम को एक यादगार जीत दिलाई।
मुकुल ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने मात्र 27 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों और 7 शानदार छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन बनाए। खास बात यह रही कि उन्होंने 19वें ओवर में कैमरन ग्रीन के खिलाफ 16 रन और 20वें ओवर में वैभव अरोड़ा के खिलाफ 14 रन बटोरकर मैच खत्म किया।
अपनी दबाव भरी पारी पर बात करते हुए मुकुल ने कहा, मैं दबाव को अवसर के रूप में देखता हूं। भगवान ने मुझे यह मौका दिया है ताकि मैं अपनी क्षमता साबित कर सकूं। मुझे खुद पर पूरा भरोसा था कि अगर मैं अंत तक क्रीज पर रहा, तो टीम को जीत जरूर दिलाऊंगा और मैंने वही किया।
मुकुल की ये पारी भले ही आज पूरी दुनिया देख रही हो, लेकिन उनकी प्रतिभा को अर्जुन तेंदुलकर ने काफी पहले ही पहचान लिया था। एक इंटरव्यू के दौरान जब अर्जुन से पूछा गया था कि नेट्स में कौन सा बल्लेबाज उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, तो उन्होंने बिना झिझक मुकुल चौधरी का नाम लिया था। अर्जुन ने मुकुल की आसानी से छक्के मारने की अद्भुत क्षमता की तारीफ की थी।
मुकुल का खेल स्टाइल और उनके छक्के लगाने का अंदाज पूर्व कप्तान एमएस धोनी की याद दिलाता है। मुकुल अपने आइडियल माही को ही मानते हैं। वह कहते हैं कि एक फिनिशर का काम सिर्फ छक्के मारना नहीं है, बल्कि मैच को अंत तक ले जाकर उसे जिताना है—ठीक वैसा ही जैसा धोनी करते आए हैं।
मुकुल चौधरी अभी और भी आक्रामक तेवर दिखाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आरसीबी, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करने के लिए बचाकर रखे हैं।
इन मैचों में मुकुल की बल्लेबाजी देखना प्रशंसकों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं होगा।
*𝐖𝐇𝐀𝐓. 𝐀. 𝐊𝐍𝐎𝐂𝐊 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
Mukul Choudhary was absolutely brilliant in Kolkata 👏
He pulls off a famous heist for @LucknowIPL 🔥🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG pic.twitter.com/CXo53CQmLf
IPL 2026: खराब अंपायरिंग का नया विवाद, क्या फिन एलन के साथ हुई ‘बेईमानी’?
IPL 2026: यूपी-बिहार के दो युवा बल्लेबाजों का जलवा, छक्कों की बरसात से मचाया कोहराम
झारखंड: 29 करोड़ की नल-जल योजना प्यासी; 6 साल बाद भी 30 हजार लोग पानी को मोहताज
रोहतास में होटल के 41 कमरों में चल रहा था डर्टी गेम , 82 युवक-युवतियां गिरफ्तार
हार का गम: जीत के करीब आकर चूके मिलर, आंखों में आंसू देख कोच ने लगाया गले
RR vs RCB: आज की जंग में ये 5 धुरंधर बदल देंगे मैच की तस्वीर
जीत के बाद मुकुल चौधरी ने छुए कोच जस्टिन लैंगर के पैर, वायरल वीडियो के पीछे की इमोशनल कहानी
भारतीय क्रिकेट के सुनहरे युग का अंत: पहली ऐतिहासिक टेस्ट जीत के नायक सीडी गोपीनाथ का निधन
ट्रैफिक चालान ने खोली चोरी की पोल: सोशल मीडिया की मदद से 3 महीने बाद मिली स्कूटी
भंडारालॉजी में PhD होल्डर! सोशल मीडिया पर छाई इस शख्स की तूफानी रफ्तार