कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में चल रहे स्टिंग ऑपरेशन विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा का रुख स्पष्ट कर दिया है। शाह ने साफ कहा है कि पार्टी सत्ता के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगी।
अमित शाह ने कोलकाता में भाजपा का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) इस तरह के हजारों फर्जी वीडियो बनवा सकती है। उन्होंने हुमायूं कबीर के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, हुमायूं कबीर और भाजपा का मेल साउथ और नॉर्थ पोल जैसा है। हम कभी साथ नहीं आ सकते।
शाह ने कड़े शब्दों में कहा कि जो लोग बाबरी मस्जिद बनाने की वकालत करते हैं, भाजपा उनके साथ जाने के बजाय अगले 20 साल तक विपक्ष में बैठना बेहतर समझेगी। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए वैचारिक मूल्यों को दांव पर नहीं लगाएगी।
दरअसल, टीएमसी ने एक स्टिंग वीडियो जारी कर दावा किया था कि भाजपा ने ममता सरकार गिराने के लिए हुमायूं कबीर के साथ 1000 करोड़ रुपये की डील की है। टीएमसी नेताओं का आरोप है कि वीडियो में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), मध्य प्रदेश और असम के मुख्यमंत्रियों का जिक्र है। टीएमसी ने इसे बड़ा चुनावी घोटाला करार दिया है।
वहीं, दूसरी ओर आरोपी हुमायूं कबीर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कबीर ने इसे तृणमूल कांग्रेस की एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि यह स्टिंग वीडियो पूरी तरह से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करके बनाया गया है।
उन्होंने दावा किया कि उनका न तो भाजपा से कोई संबंध है और न ही उन्होंने कोई पैसा लिया है। फिलहाल, इस मामले पर सियासी पारा चरम पर है, जहां टीएमसी इसे भाजपा की गंदी राजनीति बता रही है, वहीं भाजपा इसे चुनावी स्टंट करार दे रही है।
*Kolkata, West Bengal: Union Home Minister Amit Shah says, You are unaware of Mamata ji s capabilities. Mamata ji can make 2000 videos like this. Humayun Kabir and Bharatiya Janata Party are South Pole and North Pole. We cannot align togerther. Instead of sitting with Babri… pic.twitter.com/koXGI9DfcM
— IANS (@ians_india) April 10, 2026
कौन है मुकुल चौधरी? 30 लाख की बेस प्राइस, 2.6 करोड़ की बोली और अब मैदान पर तबाही
मेरे जन्म से पहले ही शुरू हो गई थी क्रिकेट की कहानी , मुकुल चौधरी ने बयां किया गरीबी से IPL स्टार बनने तक का सफर
आज का मौसम: 8 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
आईपीएल 2026: आरसीबी के सामने फिर गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? जानें पिछले मुकाबले का हाल
रोहतास में होटल के 41 कमरों में चल रहा था डर्टी गेम , 82 युवक-युवतियां गिरफ्तार
कर्नल श्रीकांत पुरोहित को मिली ब्रिगेडियर पद पर पदोन्नति, खत्म हुआ लंबे इंतजार का दौर
मुकुल चौधरी के असंभव सिक्स ने पलटी बाजी, गदगद हुए संजीव गोयनका
राका (Raaka): अल्लू अर्जुन और दीपिका की फीस में इतना बड़ा अंतर क्यों? जानें पूरी सच्चाई
जस्टिन लेंगर की भविष्यवाणी सच साबित: मुकुल चौधरी बने आईपीएल के नए फिनिशर स्टार
इस्लामाबाद वार्ता: अमेरिका तैयार, ईरान पर सस्पेंस; पाक ने वीजा-ऑन-अराइवल से बचाने की कोशिश की नाक