आईपीएल 2026 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया मुकाबला लंबे समय तक याद रखा जाएगा। हार की कगार पर खड़ी लखनऊ को 21 साल के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने एक ऐसी जीत दिलाई, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
अंतिम ओवर का रोमांच पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 181 रन का लक्ष्य रखा था। एक समय मैच पूरी तरह लखनऊ के हाथ से निकलता दिख रहा था। 19 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 7 विकेट पर 168 रन था। जीत के लिए अंतिम 6 गेंदों पर 14 रनों की दरकार थी और स्ट्राइक पर मुकुल चौधरी थे।
वैभव अरोड़ा की गेंदों का किया बुरा हाल KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आखिरी ओवर की जिम्मेदारी अनुभवी वैभव अरोड़ा को सौंपी। पहली गेंद पर आवेश खान ने सिंगल लेकर मुकुल को स्ट्राइक दी। दूसरी गेंद पर मुकुल ने एक लंबा छक्का जड़कर मैच का रुख बदल दिया। अगली दो गेंदों पर रन नहीं बने, जिससे तनाव और बढ़ गया।
ऑफ स्टंप के बाहर अद्भुत शॉट पांचवीं गेंद वैभव ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली, जो एक तरह से वाइड थी। मुकुल ने न केवल अपना संतुलन बनाए रखा, बल्कि अद्भुत पावर का इस्तेमाल करते हुए गेंद को स्वीपर कवर के ऊपर से बाउंड्री के बाहर भेज दिया। यह शॉट इतना तकनीकी रूप से कठिन था कि दर्शक और विपक्षी खिलाड़ी भी दंग रह गए।
संजीव गोयनका का दिखा जोश मुकुल के इस शानदार छक्के को देखते ही स्टैंड्स में बैठे लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका अपनी खुशी नहीं रोक पाए। वे खड़े होकर तालियां बजाते दिखे और जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए। आखिरी गेंद पर रन लेकर मुकुल ने टीम को यादगार जीत दिलाई।
मुकुल की तूफानी पारी के रिकॉर्ड्स मुकुल चौधरी ने मात्र 27 गेंदों में 54 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। यह आईपीएल इतिहास में LSG के लिए 7वें या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए एक पारी में सर्वाधिक छक्के हैं। साथ ही, मुकुल और आवेश के बीच हुई 54 रनों की साझेदारी 8वें विकेट या उससे नीचे के लिए आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप बन गई है।
*We can t get enough of this six from Mukul Choudhary 😃 #KKRvLSG #IPL2026pic.twitter.com/iueH6sJnmq
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 10, 2026
रोहतास में होटल के 41 कमरों में चल रहा था डर्टी गेम , 82 युवक-युवतियां गिरफ्तार
धुरंधर 2 की बंपर सफलता पर शाहरुख ने रणवीर पर लुटाया प्यार, वायरल वीडियो ने खींचा फैंस का ध्यान
कहीं आपका ट्रेडिंग ऐप तो नहीं है फर्जी? सरकार की चेतावनी, निवेश से पहले जान लें ये 3 बातें
बेंगलुरु: खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से नीचे गिरी 1.5 साल की मासूम, CCTV देख कांप उठेगी रूह
KKR vs LSG: अर्जुन तेंदुलकर की चेतावनी नजरअंदाज करना पड़ा भारी, मुकुल चौधरी ने अकेले दम पर हारी बाजी पलटी
आईपीएल 2026: आरसीबी के सामने फिर गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? जानें पिछले मुकाबले का हाल
CM से संसद तक: सुशासन बाबू की खामोश विदाई, बिहार की राजनीति में खत्म हुआ एक युग
आदिवासियों को नंदकुमार साय की दो टूक: 5 बच्चे पैदा करें और जनगणना में सिर्फ आदिवासी ही लिखें
फैक्ट चेक: क्या ईरान ने इजरायल के पावर प्लांट को उड़ा दिया? जानिए वायरल वीडियो का सच
झारखंड: 29 करोड़ की नल-जल योजना प्यासी; 6 साल बाद भी 30 हजार लोग पानी को मोहताज