मुंबई में हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल जन्मदिन की पार्टी आयोजित हुई, जिसमें बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे शाहरुख खान और रणवीर सिंह का एक खास मोमेंट चर्चा का विषय बन गया है। मौका था बिजनेसमैन मोहित कंबोज की बेटी मिशका कंबोज के 16वें जन्मदिन का।
शाहरुख और रणवीर का खास बॉन्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शाहरुख खान और रणवीर सिंह के बीच की गर्मजोशी साफ देखी जा सकती है। वीडियो में शाहरुख, रणवीर के कंधे पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने बड़े प्यार से रणवीर के गालों को थाम रखा है।
इसी दौरान शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी भी रणवीर के गाल पर किस करती नजर आईं। हालांकि बातचीत की आवाज स्पष्ट नहीं है, लेकिन रणवीर सिंह को शाहरुख की बात सुनकर थैंक यू कहते हुए सिर हिलाते देखा गया।
फैंस ने लगाए कयास इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी है। फैंस का मानना है कि शाहरुख खान, रणवीर को उनकी हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के लिए बधाई दे रहे थे।
एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ये किसी परिवार की तरह लग रहे हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने शाहरुख का रणवीर के प्रति स्नेह देखकर उनकी तारीफ की।
दोनों स्टार्स का वर्कफ्रंट शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अपनी आगामी फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वे अपनी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
दूसरी ओर, रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर 2 की कामयाबी के सातवें आसमान पर हैं। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा, रणवीर जल्द ही जय मेहता निर्देशित फिल्म प्रलय में दिखाई देंगे।
just see how Shah Rukh Khan is patting Ranveer Singh and touching his cheeks, probably congratulating him for Dhurandhar 2 success. And even SRK s manager Pooja Dadlani is showing love to Ranveer. ❤️ pic.twitter.com/qKiZVsxC0e
— sohom (@AwaaraHoon) April 9, 2026
स्कॉर्पियो न मिली तो भाग खड़ा हुआ दूल्हा: शादी के पंडाल से खेत तक मचा हड़कंप, वीडियो वायरल
भावुक कर देने वाला वीडियो: रेलवे प्लेटफॉर्म पर पीठ पर मां को लादे बेटे ने जीता करोड़ों का दिल
क्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल
₹1000 करोड़ की डील और डिप्टी CM का ऑफर: बंगाल चुनाव से पहले वायरल स्टिंग वीडियो से मचा सियासी घमासान
झारखंड: 29 करोड़ की नल-जल योजना प्यासी; 6 साल बाद भी 30 हजार लोग पानी को मोहताज
वृंदावन में यमुना का जल बना काल: नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत, 12 लापता
होर्मुज में टोल वसूली पर ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम: तुरंत बंद करो, वरना अंजाम भुगतो
कलयुग के श्रवण कुमार : बुजुर्ग मां को पीठ पर लादकर स्टेशन पार कराते बेटे का वीडियो वायरल
एलपीजी संकट पर सरकार का बड़ा अपडेट: 4 लाख कनेक्शन बदले, 5 किलो वाले सिलेंडर की डिलीवरी तेज
नई रोहतक रोड पर सफर करना होगा मुश्किल, 17 मई तक लगा रहेगा भारी जाम; ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी