दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर तनाव एक बार फिर चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि वह होर्मुज से गुजरने वाले तेल टैंकरों से अवैध टोल वसूली तुरंत बंद करे।
ईरान का विवादित कदम लेबनान पर जारी इजरायली हमलों के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों के लिए फिर से बंद कर दिया है। केवल भारत जैसे चुनिंदा मित्र देशों को ही वैकल्पिक रूट से जाने की अनुमति दी गई है। आरोप है कि तेहरान अब गुजरने वाले जहाजों से भारी-भरकम टोल की मांग कर रहा है।
4.5 अरब डॉलर की कमाई का खेल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान प्रति जहाज 15 लाख डॉलर तक की वसूली कर सकता है। पहले यह आंकड़ा 20 लाख डॉलर प्रति जहाज तक होने की चर्चा थी। अगर ईरान इस योजना को लागू रखता है, तो वह कच्चे तेल के टैंकरों से अकेले हर महीने 4.5 अरब डॉलर कमा सकता है।
कच्चे तेल की कीमतों पर मार विशेषज्ञों का मानना है कि इस टोल का सीधा असर वैश्विक तेल कीमतों पर पड़ेगा। तेल ढुलाई महंगी होने से अन्तराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू सकते हैं, जिससे पहले से ही अस्थिर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
क्रिप्टो में वसूली की तैयारी रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ईरान अपनी इस अवैध वसूली को क्रिप्टोकरंसी के जरिए अंजाम देने की फिराक में है। योजना के मुताबिक, प्रति बैरल तेल पर 1 डॉलर का शुल्क लगाने की तैयारी थी, जो कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों का गंभीर उल्लंघन है।
ट्रंप की दो टूक चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान को सीधा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा, हमें खबरें मिल रही हैं कि ईरान होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क ले रहा है। उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो इसे अभी के अभी रोक देना चाहिए।
शांति वार्ता पर अनिश्चितता यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की सुगबुगाहट चल रही थी। दो हफ्ते के अस्थायी सीजफायर के बाद उम्मीद जगी थी कि ट्रेड रूट खुल जाएगा, लेकिन ईरान के इस कदम ने एक बार फिर मध्य-पूर्व में भू-राजनीतिक संकट को गहरा दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया - ऐसी खबरें हैं कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुज़रने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है — उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें अभी के अभी इसे रोक देना चाहिए! pic.twitter.com/OpZPyxkhs7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
खाड़ी में जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक : UAE दौरे से पाकिस्तान में क्यों बढ़ी बेचैनी?
इज़राइल का दो-टूक ऐलान: आतंकवाद को पालने वाले पाकिस्तान पर भरोसा कैसा?
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ
इस्लामाबाद में शांति की अंतिम कोशिश : जेडी वेंस के कंधों पर ईरान-अमेरिका जंग टालने का जिम्मा
क्या भारत लौटाएगा शेख हसीना को? ढाका की नई डिमांड पर दिल्ली का साफ स्टैंड
उंगली पर पट्टी, हौसले बुलंद: वोट के लिए घंटों सड़क पर बैठी रही मां और आखिर क्या हुई जीत?
CM से संसद तक: सुशासन बाबू की खामोश विदाई, बिहार की राजनीति में खत्म हुआ एक युग
आस्था या बर्बादी? नर्मदा में बहाया गया 11,000 लीटर दूध, मचा बवंडर
अप्रैल का महीना बना फरवरी: क्या गर्मी का मौसम अब भूल जाएं?
बिहार में कौन संभालेगा सत्ता? नीतीश कुमार की शपथ के बीच JDU ने तोड़ी चुप्पी