आईपीएल 2026 में युवाओं का जलवा बरकरार है। गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मुकाबले में एक ऐसे सितारे का उदय हुआ, जिसने अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया। यह नाम है 21 वर्षीय मुकुल चौधरी।
झुंझुनू से निकलकर आईपीएल तक का सफर राजस्थान के झुंझुनू से ताल्लुक रखने वाले मुकुल चौधरी का क्रिकेट तक का सफर आसान नहीं रहा। गरीबी और संघर्षों को करीब से देखने वाले मुकुल ने अपनी मेहनत से आज आईपीएल के मंच पर अपनी पहचान बना ली है। केकेआर के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ऑक्शन में मची थी होड़ मुकुल ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 30 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ अपना नाम दर्ज कराया था। हालांकि, उनकी प्रतिभा को देखते हुए नीलामी हॉल में कई टीमें उनके लिए भिड़ गईं। अंत में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 2 करोड़ 60 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।
केकेआर के खिलाफ बरपाया कहर ईडन गार्डन्स में 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम दबाव में थी। तब मुकुल चौधरी संकटमोचक बनकर उभरे। उन्होंने मात्र 27 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 7 लंबे छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा, जिसने मैच का रुख ही बदल दिया।
लखनऊ की आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत मुकुल की इस आक्रामक पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत हासिल की। उन्होंने न केवल दबाव को झेला, बल्कि अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई।
आईपीएल में अब तक का प्रदर्शन मुकुल ने इस सीजन में अब तक लखनऊ के लिए कुल 3 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 162.79 की स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाए हैं। अपनी शुरुआत से ही उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं।
मुकुल चौधरी ने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि उनके जीवन में संघर्ष तब से शुरू हो गए थे जब वो पैदा भी नहीं हुए थे। आर्थिक तंगी से लड़कर यहां तक पहुंचना उनके जज्बे को दिखाता है। क्रिकेट जगत अब इस युवा खिलाड़ी को भविष्य के बड़े सितारों में से एक मान रहा है।
*Pressure? What pressure? 🤷♂️
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
🎥 🗣️ It s all about belief and rising to the occasion for Mukul Choudhary 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/M2Y1F9x3ym
वायरल वीडियो: भंडारा बांटने की ऐसी सुपरफास्ट कला देखी है? लोग बोले- भाई ने भंडारालॉजी में PhD की है!
फैक्ट चेक: क्या ईरान ने इजरायल के पावर प्लांट को उड़ा दिया? जानिए वायरल वीडियो का सच
इजरायल को कैंसर बताने पर भड़के नेतन्याहू: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान से भड़का कूटनीतिक विवाद
मेट्रो में बदतमीजी का ड्रामा: रील के चक्कर में महिला ने युवती को दिया धक्का, मची खलबली
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: वाशिंगटन जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार
IPU दीक्षांत समारोह: 26,649 छात्रों को मिली डिग्रियां, CM रेखा गुप्ता ने कहा- युवा ही हैं विकसित भारत की असली ताकत
अररिया डबल मर्डर: बिहार में महाचौपट राज का शोर, तेजस्वी यादव ने घेरी NDA सरकार
बिना लाइसेंस कार चला रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? वायरल वीडियो का सच जानकर रह जाएंगे दंग!
अप्रैल का महीना बना फरवरी: क्या गर्मी का मौसम अब भूल जाएं?
जीत के बाद मुकुल चौधरी ने छुए कोच जस्टिन लैंगर के पैर, वायरल वीडियो के पीछे की इमोशनल कहानी