दिल्ली मेट्रो आए दिन किसी न किसी अजीबोगरीब घटना के कारण सुर्खियों में रहती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इस वीडियो में मेट्रो के अंदर दो महिलाओं की हरकत ने यात्रियों को हैरान कर दिया है।
क्या है वायरल वीडियो में? वीडियो में दिख रहा है कि एक युवती मेट्रो के गेट के पास खड़ी है। तभी पीछे से एक दूसरी महिला आती है और उसे जोर से लात मारती है। धक्का लगते ही युवती का संतुलन बिगड़ जाता है और जैसे ही मेट्रो के दरवाजे खुलते हैं, वह सीधे प्लेटफॉर्म पर जा गिरती है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि धक्का देने वाली महिला अपनी हरकत पर जोर-जोर से हंसने लगती है। हालांकि, कुछ ही सेकंड बाद वह युवती उठती है और वापस मेट्रो में चढ़ जाती है। इसके बाद वह भी महिला को देखकर हंसने लगती है।
साफ हुआ रील कनेक्शन वीडियो के अंत में दोनों का हंसना इशारा करता है कि यह पूरी घटना पूर्व नियोजित (scripted) थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो Ghar Ke Kalesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं।
इंटरनेट पर भड़के यूजर्स यह रील कल्चर लोगों को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ऐसे लोगों के कारण ही मेट्रो का माहौल खराब हो रहा है। वहीं अन्य यूजर्स का कहना है कि सिर्फ व्यूज और लाइक्स के लिए सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का नाटक बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
डीएमआरसी की चेतावनी बेअसर? दिल्ली मेट्रो में इस तरह की हरकतें कोई पहली बार नहीं हैं। इससे पहले भी डांस और लड़ाई-झगड़े के वीडियो सामने आते रहे हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कई बार सख्त चेतावनी जारी की है कि मेट्रो यात्रा के लिए है, न कि रील बनाने के लिए।
बावजूद इसके, रील बनाने का जुनून कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सवाल यह है कि क्या मेट्रो प्रशासन को ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी तेज कर देनी चाहिए, ताकि सफर करने वाले अन्य यात्रियों की सुरक्षा और गरिमा बनी रहे?
???😭😭 pic.twitter.com/Zmqixc8saM
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) January 16, 2026
1000 करोड़ का बदनाम सौदा? टीएमसी के स्टिंग से बंगाल की राजनीति में उबाल
जीत के जश्न में फिर सुर्खियों में आवेश खान: हेलमेट उतारने के पीछे क्या है पुरानी टीस?
पंजाब: ISI समर्थित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, बड़े हमले की साजिश नाकाम
पता नहीं किसने इसे मैनेजर बनाया : वर्चुअल मीटिंग में खुला रह गया माइक, कर्मचारी की निकली भड़ास
होमग्राउंड पर KKR के साथ धोखा ? विवादित फैसले पर भड़के रोवमैन पॉवेल
आईपीएल 2026: रहाणे का अतरंगी छक्का, हवा में उड़ा बल्ला और सीमा रेखा पार गई गेंद!
नई रोहतक रोड पर सफर करना होगा मुश्किल, 17 मई तक लगा रहेगा भारी जाम; ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी
IPL 2026: क्या मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी ने टीम इंडिया के बंद दरवाजे खोल दिए हैं?
बंगाल चुनाव: 1000 करोड़ का वॉइस स्टिंग और ओवैसी से हुमायूं कबीर की तकरार
IPL 2026: फिन एलन का विकेट या अंपायर की बड़ी चूक? बाउंड्री लाइन पर मचे बवाल का पूरा सच