लीमा: एयरपोर्ट पर अक्सर सोना, ड्रग्स या नकदी पकड़े जाने की खबरें सामने आती हैं, लेकिन पेरू की राजधानी लीमा के जॉर्ज शावेज एयरपोर्ट पर जो बरामद हुआ, उसने सुरक्षा अधिकारियों के होश उड़ा दिए। यहां तीन यात्रियों के सूटकेस से करीब 3,000 जिंदा टारेंटुला (मकड़ियां) बरामद की गई हैं।
मोजों के अंदर छिपाया था खौफनाक जखीरा 3 नवंबर को तीन यात्री जर्मनी की फ्लाइट पकड़ने के लिए चेक-इन कर रहे थे। अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि वन्यजीवों की तस्करी की जा रही है। जब उनके सूटकेस की तलाशी ली गई, तो अधिकारियों को अंदर असामान्य हलचल दिखी। तलाशी लेने पर बैग के भीतर 15 से 22 गंदे मोजे मिले, जिनके अंदर छोटे प्लास्टिक के डिब्बों में ये मकड़ियां ठूंस-ठूंस कर भरी गई थीं।
लुप्तप्राय प्रजाति भी शामिल पकड़ी गई मकड़ियों में केवल बड़े टारेंटुला ही नहीं, बल्कि उनके अंडे और बच्चे भी शामिल थे। ये मकड़ियां पेरू के विभिन्न हिस्सों, खासकर अमेजन के जंगलों से चुराई गई थीं। इनमें कुछ ऐसी दुर्लभ प्रजातियां भी हैं, जिनके शिकार और व्यापार पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
जर्मनी ले जाने की थी तैयारी इस मामले में दो जर्मन और एक पोलिश नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पेरू के वन्यजीव विभाग (SERFOR) के अनुसार, तस्कर इन्हें जर्मनी ले जाने की फिराक में थे। अगर वे पकड़े नहीं जाते, तो यह करोड़ों का सौदा साबित हो सकता था।
यूरोप में एक मकड़ी की कीमत 50 हजार रुपये तस्करी के पीछे का मुख्य कारण भारी मुनाफा है। एक अधिकारी के मुताबिक, यूरोप के बाजार में एक टारेंटुला की कीमत करीब 500 यूरो (लगभग 50,000 रुपये) तक होती है। इन मकड़ियों को पालने के शौकीन लोग और शोधकर्ता ऊंची कीमत पर खरीदते हैं।
दोषियों को 7 साल तक की हो सकती है जेल फिलहाल सभी 3,000 टारेंटुला को वन विभाग ने अपनी निगरानी में ले लिया है। स्वास्थ्य जांच के बाद इन्हें वापस उनके प्राकृतिक आवास (जंगल) में छोड़ दिया जाएगा। वहीं, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों पर गंभीर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पेरू के कानूनों के तहत, दोषी पाए जाने पर उन्हें 3 से 7 साल तक की जेल हो सकती है।
#N4V | #Internacionales Más de 3 mil tarántulas, incluidas algunas de las especies más grandes de la Amazonía, fueron incautadas en el Aeropuerto Internacional Jorge Chávez de Lima, Perú.🕷️
— Noticias 4Visión (@noticias4vision) November 5, 2026
De acuerdo a la información de las autoridades, las especies estaban escondidas en el… pic.twitter.com/8f5nJcf6Ka
20 साल से बंद था घी का डिब्बा, खोलने पर जो दिखा उसे देख दंग रह गई दुनिया
पीएम मोदी से मिले वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव, नन्ही रिद्धिमा संग दिखीं खास तस्वीरें
पीएम मोदी और सूर्यकुमार यादव की खास मुलाकात: दिवाली पर राम-सरयू का जिक्र और वर्ल्ड कप जीत पर चर्चा
टेस्ट क्रिकेट को अलविदा: मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का ऐलान, सफेद जर्सी से टूटा लंबा नाता
दिल्ली की हवा सर्दियों में क्यों बन जाती है जहरीली? पांच बड़े कारण और हकीकत
परीक्षा का अनोखा तरीका: IIT गोवा के छात्र खुद ही बनाएंगे सवाल और खुद ही देंगे जवाब
अयोध्या दीपोत्सव: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी सरयू, बनेगा नया विश्व कीर्तिमान
यूपी पंचायत चुनाव पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा ऐलान, कहा- आरक्षण के बिना नहीं होने दूंगा चुनाव
ये मेरा घर है : लालू यादव ने शहाबुद्दीन के घर पहुंचकर बदली सिवान की सियासी फिजा
पुतिन-ईरान की बैठक से बदला ट्रेड का नक्शा, 20 दिन में यूरोप पहुंचेगा भारत का सामान; स्वेज नहर का झंझट खत्म!