राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गुरुवार को सिवान पहुंचे। इस दौरान उनका सबसे अहम पड़ाव दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का आवास रहा। लालू यादव ने वहां पहुंचकर शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब से मुलाकात की और स्पष्ट शब्दों में कहा, यह मेरा घर है।
पोते के साथ हंसी-ठिठोली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने लालू यादव का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान लालू यादव काफी सहज नजर आए। उन्होंने शहाबुद्दीन के पोते के साथ खूब हंसी-ठिठोली की। लालू द्वारा घर को अपना बताने पर वहां मौजूद लोगों और खुद ओसामा के बेटे की प्रतिक्रिया काफी चर्चा का विषय बनी रही।
क्यों सिवान पहुंचे थे लालू? लालू यादव का सिवान दौरा मुख्य रूप से कानूनी प्रक्रिया के लिए था। वर्ष 2011 में दरौंदा विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन (बिना अनुमति लाउडस्पीकर का उपयोग) के एक मामले में वे कोर्ट में पेश हुए। एसीजे-वन अरविंद कुमार की अदालत में लालू ने आरोपों से इनकार किया है। अब इस मामले में गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी।
सियासी रिश्तों की बहाली का संदेश पिछले कुछ वर्षों में लालू परिवार और शहाबुद्दीन परिवार के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। कोरोना काल में शहाबुद्दीन के निधन के समय लालू परिवार का न पहुंचना समर्थकों के बीच नाराजगी का बड़ा कारण बना था। हालिया लोकसभा चुनाव में हिना शहाब का निर्दलीय लड़ना भी इसी तल्खी का नतीजा माना गया।
2025 चुनाव के लिए अहम कदम राजद ने 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले माई (मुस्लिम-यादव) समीकरण को फिर से मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। रघुनाथपुर से ओसामा शहाब को टिकट देना और अब लालू यादव का उनके घर जाकर पुरानी कड़वाहट को जड़ से खत्म करने का प्रयास इसी रणनीति का हिस्सा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लालू यादव का यह दौरा केवल एक शिष्टाचार मुलाकात नहीं, बल्कि बिहार की आगामी राजनीति में शहाबुद्दीन परिवार के साथ फिर से कदमताल करने का एक बड़ा संकेत है।
*सिवान कोर्ट में एक मामले में हाजिर होने पहुंचे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की। #Bihar pic.twitter.com/PlKYdTvKQA
— NBT Bihar (@NBTBihar) November 6, 2026
मेगा परिवार में गूंजेगी शहनाई: साई दुर्गा तेज ने किरणमयी के साथ रचाई सगाई, राम चरण ने दी बधाई
अनंत सिंह का शादी वाला रुख: विधानसभा नोटिस पर बोले- पहले बेटी का ब्याह, फिर दूंगा जवाब
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन 2 के विजेता, ₹35 लाख की इनामी राशि बाढ़ पीड़ितों को करेंगे दान
दिवाली और छठ पर घर जाना हुआ आसान: रेलवे ने चलाईं 22 स्पेशल ट्रेनें, चेक करें पूरी लिस्ट
कांग्रेस की रॉयल दिवाली : मिठाइयों के बीच बिछी सियासत की बिसात, राहुल के घर जुटे दिग्गज
प्यार का सरप्राइज: मनीष कश्यप से मिलने मुंबई पहुंचीं अनुष्का, वीडियो में दिखी खास केमिस्ट्री
लखनऊ: नाइट ड्यूटी पर गया था पति, मोमोज डेट पर बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई पत्नी
धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों का दम निकला: घंटों जाम में फंसे लोग, कैब मिलना हुआ मुश्किल
अयोध्या दीपोत्सव: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी सरयू, बनेगा नया विश्व कीर्तिमान
भारत में होगा महिला क्रिकेट का महाकुंभ: जानें कब और कहां खेली जाएगी पहली ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी