अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। दसवें दीपोत्सव के अवसर पर सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये एक साथ जलाए जाएंगे। अवध विश्वविद्यालय के 35 हजार स्वयंसेवकों ने तीन दिनों की कड़ी मेहनत के बाद घाटों को सजाकर तैयार कर दिया है।
भव्य उद्घाटन और अतिथियों का आगमन 7 नवंबर को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह का शुभारंभ उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। आयोजन की सफलता के लिए 900 घाट समन्वयकों और 112 प्रभारियों की टीम तैनात की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर स्वयंसेवकों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे ज्वलनशील पदार्थों से दूर रहें और सूती वस्त्रों का ही उपयोग करें।
रोशनी और तकनीक का अनोखा संगम इस वर्ष का दीपोत्सव पहले से कहीं अधिक आधुनिक है। धर्मपथ पर रामायण के प्रसंगों को दर्शाते हुए 12-12 फीट ऊंचे 50 डिजिटल स्तंभ लगाए गए हैं। रामकथा पार्क, हनुमानगढ़ी और बिरला मंदिर सहित पूरी अयोध्या को विशेष प्रकाश व्यवस्था से सजाया गया है, जिसे देखकर विदेशी सैलानी भी मंत्रमुग्ध हैं।
वीवीआईपी के लिए विशेष व्यवस्था प्रशासन ने मेहमानों के लिए आवागमन के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एयरपोर्ट से लेकर राम की पैड़ी तक वीवीआईपी मूवमेंट के लिए 80 गोल्फकार्ट, 10 ट्रैवलर और 20 एसी बसों का संचालन किया जाएगा। एआरटीओ के अनुसार, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
राम मंदिर परिसर में दिव्य छटा मुख्य कार्यक्रम के साथ ही श्री राम जन्मभूमि परिसर में भी विशेष आयोजन होंगे। मंदिर ट्रस्ट ने परिसर को पांच सेक्टरों में बांटकर 1500 कर्मियों को दीप सज्जा की जिम्मेदारी सौंपी है। राम मंदिर परिसर में एक लाख दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा, पूरे मंदिर परिसर में फसाड लाइटों की अद्भुत सजावट की गई है और रामलला को भव्य भोग अर्पण किया जाएगा।
*#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Rehearsal of mass aarti at Saryu Ghat held ahead of tomorrow’s programme to be attended by the Vice President and Chief Minister Yogi Adityanath.
— ANI (@ANI) November 6, 2026
Ayodhya Mayor Girish Pati Tripathi says, All preparations have been completed. Our team has just… pic.twitter.com/zw89AmLdqL
अयोध्या दीपोत्सव: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी सरयू, बनेगा नया विश्व कीर्तिमान
फ्रांस के ब्लड बैंक में साइबर आतंकी हमला: खून खौलाकर बर्बाद करने की कोशिश; बाल-बाल बचा देश का रिजर्व
10 नवंबर के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में क्या बड़ा होने वाला है? शरद पवार-प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात से मची खलबली
मुंबई: सोसाइटी के अंदर बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
प्रमोशन के बाद घर लौटे पुलिसकर्मी का परिवार ने किया अनोखा स्वागत, वीडियो देख भावुक हुए लोग
केरल से लॉस एंजिलिस तक: नित्या रमन बनीं पहली भारतीय-अमेरिकी मेयर, रचा इतिहास
क्रिस लिन को डोपिंग मामले से मिली बड़ी राहत, बिग बैश लीग में खेलने का रास्ता साफ
अब समय आ गया है : चटगांव, सिलहट और नोआखली पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
धनतेरस की रौनक पर ट्रैफिक का ग्रहण: दिल्ली की सड़कों पर रेंगती गाड़ियां, घंटों जाम में फंसे लोग
दिल्ली-एनसीआर में दमघोंटू हवा: GRAP-III लागू, स्कूल बंद और वाहनों पर सख्त पाबंदियां