मनोरंजन जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और मेगास्टार चिरंजीवी व पवन कल्याण के भतीजे साई दुर्गा तेज ने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है। अभिनेता ने गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को हैदराबाद में किरणमयी के साथ एक निजी समारोह में सगाई कर ली है।
राम चरण ने खास अंदाज में दी बधाई सगाई की पुष्टि तब हुई जब अभिनेता के चचेरे भाई राम चरण ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। राम चरण ने अपनी पोस्ट में कपल को बधाई देते हुए उनके सुखद भविष्य और आजीवन साथ की कामना की। इस दौरान पूरा मेगा परिवार एक साथ नजर आया।
समारोह में जुटे सितारे इस निजी कार्यक्रम में कोनिडेला और अल्लू परिवार के करीबी सदस्य मौजूद थे। खबरों के अनुसार, समारोह में राम चरण के अलावा अल्लू अर्जुन, वरुण तेज, अल्लू शिरीष, वैष्णव तेज, निहारिका कोनिडेला और पवन कल्याण के बेटे अकीरा नंदन ने शिरकत की। हालांकि, परिवार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
10 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं अभिनेता सगाई के बाद से ही अब शादी की तारीखों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साई दुर्गा तेज और किरणमयी 10 दिसंबर 2026 को विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, परिवार की ओर से शादी की तारीख पर फिलहाल चुप्पी साधी गई है।
कौन हैं किरणमयी? अभिनेता की होने वाली पत्नी किरणमयी के बारे में अभी तक बहुत कम जानकारी सार्वजनिक हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो किरणमयी और साई दुर्गा तेज लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और वे बचपन के दोस्त बताए जा रहे हैं। किरणमयी अब तक लाइमलाइट से दूर रही हैं, जिसके कारण प्रशंसकों में उन्हें लेकर काफी उत्सुकता है।
फिल्मों में रहा है सफल सफर साई दुर्गा तेज तेलुगु सिनेमा के एक प्रभावशाली चेहरा हैं। 2014 में पिल्ला नुव्वु लेनी जीविथम से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने विरुपाक्ष और सुप्रीम जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में फिल्म ब्रो में उन्हें अपने चाचा पवन कल्याण के साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखा गया था। फैंस अब इस नई जोड़ी को जीवन के इस अहम मोड़ पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
Congratulations, dear @IamSaiDharamTej and #Kiran, on this beautiful new beginning ❤️
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) November 5, 2026
Wishing you both endless love, togetherness and a lifetime of happiness. So happy for both of you!#KiranTejForever pic.twitter.com/eJ7g9I5S2X
पुरानी दिल्ली को मिलेगी नई पहचान: दिल्ली गेट से कश्मीरी गेट तक बनेगा 3.3 किलोमीटर लंबा हेरिटेज कॉरिडोर
इरफान अंसारी का विवादित बयान : बीजेपी की मांग, मंत्री पद से हो बर्खास्त
प्यार का सरप्राइज: मनीष कश्यप से मिलने मुंबई पहुंचीं अनुष्का, वीडियो में दिखी खास केमिस्ट्री
फ्रांस के ब्लड बैंक में साइबर आतंकी हमला: खून खौलाकर बर्बाद करने की कोशिश; बाल-बाल बचा देश का रिजर्व
यूपी पंचायत चुनाव पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा ऐलान, कहा- आरक्षण के बिना नहीं होने दूंगा चुनाव
iPhone से भी महंगी है जयपुर की ‘त्योहार अशर्फी’, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये
गोकुल चुनाव के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा दांव: सहकारी संस्थाओं के बोर्ड में अब सरकारी विशेषज्ञ करेंगे वोट
भारत में होगा महिला क्रिकेट का महाकुंभ: जानें कब और कहां खेली जाएगी पहली ICC विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी
मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, व्हाइट बॉल क्रिकेट जारी रखेंगे स्टार गेंदबाज
अंतरिक्ष से देखी कुदरती आतिशबाजी , शुभांशु शुक्ला ने शेयर किया पृथ्वी की दिवाली का अद्भुत वीडियो