देशभर में दिवाली की रौनक है और लोग अपने घरों को रोशनी से सजा रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अंतरिक्ष से पृथ्वी कैसी दिखती है? भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने एक ऐसा वीडियो साझा किया है जो साबित करता है कि ब्रह्मांड भी अपने तरीके से रोशनी का उत्सव मनाता है।
बादलों के बीच बिजली का डांस अंतरिक्ष स्टेशन जब बादलों के ऊपर से गुजरता है, तो नीचे का नज़ारा किसी जादुई अहसास से कम नहीं होता। बादलों के भीतर चमकती बिजली का नजारा ऐसा लगता है जैसे धरती पर हर तरफ आतिशबाजी हो रही हो। इसी अनोखे दृश्य को शुभांशु शुक्ला ने अपने कैमरे में कैद किया है।
शुभांशु ने जाहिर की खुशी वीडियो साझा करते हुए शुभांशु शुक्ला ने लिखा, दिवाली हमेशा से मेरे दिल के करीब रही है। अंतरिक्ष में रहते हुए जब मैंने नीचे पृथ्वी पर बिजली की चमक को नाचते हुए देखा, तो मैं मंत्रमुग्ध हो गया। यह प्रकृति की अपनी आतिशबाजी जैसा था, जो याद दिलाता है कि ब्रह्मांड भी रोशनी का जश्न मनाता है।
धनतेरस पर खास संदेश शुभांशु ने इस खास मौके पर सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार सभी के घरों और दिलों को रोशनी, खुशियों, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि से भर दे।
अंतरिक्ष से जुड़ा भारत का भविष्य भारतीय अंतरिक्ष यात्री का यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हाल ही में स्वच्छ स्पेस मिशन का भी ऐलान किया गया है, जिसके तहत भारत 2030 तक अंतरिक्ष को मलबे से मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है। यह मिशन ISRO और एक हैदराबाद स्टार्टअप की एक संयुक्त पहल है।
Diwali has always held a special place in my heart and has been my favourite festival for as long as I can remember. There is something about the magic of lights, the sparkle and the fireworks that fills me with a sense of wonder and joy. While in space, I captured this video and couldn t help noticing the flashes of lightning dancing across the Earth below. Looking down from space, they reminded me of nature s very own fireworks — a beautiful, unexpected reminder that the universe has its own way of celebrating light. It felt particularly special to come across this sight, and I couldn t think of a more fitting day to share it. Wishing all my friends and their families a very Happy Dhanteras. May this festive season fill your homes and hearts with light, happiness, good health and prosperity. #shux #space #shubhanshushukla #india #axiom4
— Shubhanshu Shukla (@gagan_shux) November 6, 2026
बैग खोलते ही कांप उठे अफसर: मोजों में छिपाकर ले जा रहे थे 3000 जिंदा टारेंटुला, करोड़ों की तस्करी का खुलासा
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एसीएस सीके अनिल ने संभाली कमान, 10 जिलों के डीईओ बदले
ऑफिस की दिवाली पार्टी में अंकल ने मचाया धमाल, जबरदस्त डांस मूव्स देख झूम उठे लोग
क्या सरकारी संपत्ति किसी की निजी जागीर है? ट्रेन में युवक की शर्मनाक हरकत ने खड़े किए बड़े सवाल
पिता जैसा दम, बेटा भी सुपरमैन : आर्यवीर सहवाग की तूफानी पारी से नेपाल पस्त, भारत की दमदार जीत
दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: महंगाई भत्ते में 3% की ऐतिहासिक बढ़ोतरी, खाते में आएगी बढ़ी हुई सैलरी
BSNL का बड़ा धमाका: एक बार रिचार्ज कराएं और पूरे साल की छुट्टी पाएं, मिल रहा है डेली 2GB डेटा
मुंबई: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत में भीषण आग, 23वीं मंजिल से उठीं लपटें
दिवाली बाद यूपी के युवाओं की सरकारी दिवाली: 75 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति का ऐलान
लखनऊ: नाइट ड्यूटी पर गया पति, तो पत्नी बॉयफ्रेंड संग मोमोज डेट पर निकली; फिर जो हुआ वह वायरल हो गया