बैग खोलते ही कांप उठे अफसर: मोजों में छिपाकर ले जा रहे थे 3000 जिंदा टारेंटुला, करोड़ों की तस्करी का खुलासा
News Image

पेरू के लीमा एयरपोर्ट पर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर सुरक्षा अधिकारियों के भी होश उड़ गए। तस्करी के लिए यात्रियों ने कपड़े नहीं, बल्कि 3000 जिंदा टारेंटुला मकड़ियों को चुना था। इन्हें बेहद शातिर तरीके से सूटकेस के अंदर गंदे मोजों में भरकर ले जाया जा रहा था।

क्या था पूरा मामला? यह घटना 3 नवंबर की है, जब जॉर्ज शावेज एयरपोर्ट पर तीन यात्री जर्मनी की फ्लाइट पकड़ने की तैयारी कर रहे थे। पेरू के वन्यजीव विभाग (SERFOR) और एनवायरनमेंटल क्राइम पुलिस को पहले ही तस्करी की गुप्त सूचना मिल चुकी थी। रूटीन चेकिंग के दौरान जैसे ही सूटकेस खोले गए, अंदर का नजारा देखकर हड़कंप मच गया।

मोजों में कैद थे हजारों जीव जांच में पता चला कि तीनों सूटकेस के अंदर 15 से 22 गंदे मोजे ठूंसे गए थे। इन मोजों के भीतर प्लास्टिक के छोटे डिब्बे थे, जिनमें हजारों की संख्या में टारेंटुला मकड़ियां भरी हुई थीं। इनमें अंडे, छोटे बच्चे और अमेज़न के जंगलों में पाए जाने वाले विशालकाय टारेंटुला शामिल थे। इनमें से कुछ प्रजातियां ऐसी थीं, जिनके व्यापार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा है।

करोड़ों का था मकड़ी कारोबार पुलिस ने मौके से दो जर्मन और एक पोलिश नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप में एक टारेंटुला की कीमत 500 यूरो (करीब 50,000 रुपये) है। शौक के लिए पालने वाले, कलेक्टर्स और रिसर्च के नाम पर इनकी तस्करी की जा रही थी। इस बड़े खेल की कुल कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है।

क्या होगी आरोपियों की सजा? पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। पेरू के कानून के अनुसार, वन्यजीव तस्करी के आरोप में उन्हें 3 से 7 साल तक की जेल हो सकती है। वहीं, बरामद की गई 3000 मकड़ियों को फिलहाल वन्यजीव विभाग की निगरानी में रखा गया है। जांच पूरी होने के बाद उन्हें वापस उनके प्राकृतिक आवास यानी जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

तस्करी का बढ़ता चलन वन्यजीवों की तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले अगस्त में टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर एक 23 वर्षीय युवक को 200 छिपकलियों के साथ पकड़ा गया था, जिन्हें उसने भी मोजों के अंदर छिपा रखा था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारत का दिल तोड़ने वाला अब कीवी टीम का गुरु , बीच सीरीज में मार्टिन गप्टिल की धमाकेदार एंट्री

Story 1

कमल हासन की KH237 को मिला विवादित नाम, 22 साल बाद फिर लौटी संडियार

Story 1

मच्छरों, भीषण गर्मी और 44 घंटे के सफर के बीच तन्वी पात्री की गोल्डन जिद

Story 1

राइज एंड फॉल 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीत के बाद लिया बड़ा फैसला!

Story 1

डीके शिवकुमार बने तिम्मा : बीजेपी ने AI वीडियो के जरिए कर्नाटक सरकार पर कसा तंज

Story 1

भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे वनडे में जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें लाइव

Story 1

इरफान अंसारी का विवादित बयान : बीजेपी की मांग, मंत्री पद से हो बर्खास्त

Story 1

ये सब बकवास है : सलमान खान ने मातृभूमि की स्क्रिप्ट और सरकार के दबाव की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Story 1

परीक्षा का अनोखा तरीका: IIT गोवा के छात्र खुद ही बनाएंगे सवाल और खुद ही देंगे जवाब

Story 1

धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों का दम निकला: घंटों जाम में फंसे लोग, कैब मिलना हुआ मुश्किल