सवाल पूछने की कला पर जोर क्या आपने कभी ऐसी परीक्षा के बारे में सोचा है जहाँ पेपर सेट करने की जिम्मेदारी टीचर की नहीं, बल्कि आपकी हो? IIT गोवा का एक एंड-सेमेस्टर एग्जाम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यहाँ छात्रों को केवल सवालों के जवाब नहीं देने थे, बल्कि पूरे सेमेस्टर की पढ़ाई के आधार पर खुद प्रश्न पत्र तैयार करना था।
क्या है पूरा मामला? IITian आकाश संपूर्णानंद पांडेय ने सोशल मीडिया पर इस अनोखे एग्जाम पेपर की फोटो साझा की है। यह पेपर EE 233 एनालाॅग सर्किट्स (Analog Circuits) विषय का था। इसके तहत छात्रों को लेक्चर 1 से लेकर 30 तक के विषयों का विश्लेषण कर, खुद 60 अंकों के सवाल बनाने और फिर उनके उत्तर देने के लिए कहा गया था।
मार्किंग का गणित इस अनोखी परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया गया था। इसमें:
नियम सख्त थे—छात्रों को आपस में चर्चा करने की मनाही थी और यदि किन्हीं दो छात्रों के सवाल एक जैसे पाए गए, तो उनके अंक काटे जाने का प्रावधान रखा गया था।
AI के दौर में नकल पर लगाम आज जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से नकल करना आसान हो गया है, तब IIT गोवा का यह प्रयोग एक बड़े बदलाव की तरह देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के पैटर्न से छात्रों को केवल रट्टा मारने के बजाय विषय की गहराई को समझने पर मजबूर किया जा रहा है। यह चीटिंग को पूरी तरह अर्थहीन बना देता है क्योंकि हर छात्र का प्रश्न पत्र मौलिक (Original) होता है।
क्या यह भविष्य की तैयारी है? हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का तर्क है कि यह फॉर्मेट पुराना हो सकता है, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि यह छात्रों की तार्किक क्षमता को परखने का एक बेहतरीन तरीका है। क्या आज के दौर में विश्वविद्यालयों को पारंपरिक परीक्षा तरीकों को छोड़कर सवाल पूछने की क्षमता को महत्व देने वाली परीक्षा प्रणाली अपनानी चाहिए? यह एक बड़ा और जरूरी सवाल है।
Everyone else is trying to catch the cheaters in the age of AI. He just made cheating pointless. IIT professors have a habit of being two moves ahead of the room.
— Akash Sampurnanand Pandey (@late_bloomer_7) November 6, 2026
For a hundred years, exams tested one thing: can you produce the right answer. That made sense when answers were… pic.twitter.com/NCgE5TpBR8
क्या सरकारी संपत्ति किसी की निजी जागीर है? ट्रेन में युवक की शर्मनाक हरकत ने खड़े किए बड़े सवाल
अंकल नमकीन ले लो! : नन्हीं बच्ची की मासूम पुकार पर रुके सीएम योगी, मुरादाबाद के उत्पाद को दी नई पहचान
सीवान: दुकान में बंद कर जलाने का दावा निकला झूठ, पुलिस ने सोशल मीडिया की अफवाहों का किया पर्दाफाश
भारत का दिल तोड़ने वाला अब कीवी टीम का गुरु , बीच सीरीज में मार्टिन गप्टिल की धमाकेदार एंट्री
नवाब ऑफ नजफगढ़ के बेटे का जलवा: आर्यवीर सहवाग ने नेपाल के खिलाफ जड़ा तूफानी अर्धशतक, भारत को दिलाई शानदार जीत
अनंत सिंह का शादी वाला रुख: विधानसभा नोटिस पर बोले- पहले बेटी का ब्याह, फिर दूंगा जवाब
अयोध्या दीपोत्सव: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी सरयू, बनेगा नया विश्व कीर्तिमान
U19 एशिया कप: सहवाग के बेटे की आतिशी पारी, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
ट्रेन में भीषण आग से मची चीख-पुकार: 1,500 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; VIDEO देख कांप जाएगी रूह
OBC क्रीमी लेयर का नया पैमाना: अब सैलरी से नहीं, पद के रुतबे से तय होगी पात्रता