लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक प्रदर्शनी के दौरान एक बेहद भावुक और यादगार पल देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला उस समय थम गया जब कक्षा एक की छात्रा नन्हीं वाची ने उन्हें बड़े ही मासूम अंदाज में आवाज दी।
अंकल, नमकीन ले लो... प्रदर्शनी में अमित कुमार सक्सेना का होम मेड मूंग दाल नमकीन का स्टॉल लगा था। वहां खड़ी वाची ने जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखा, उसने उत्साह के साथ उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया। बच्ची की इस मासूम पुकार को सुनकर मुख्यमंत्री अपनी हंसी नहीं रोक पाए और खुद स्टॉल की ओर बढ़ गए। उन्होंने न केवल बच्ची से बात की, बल्कि वहां से नमकीन का पैकेट भी खरीदा।
मंच से मिला प्रोत्साहन मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने वाची और उसकी छोटी बहन आची को मंच पर अपने पास बुलाया। उन्होंने दोनों बच्चियों को दुलार किया और उनके परिवार के इस स्वदेशी उद्यम की जमकर सराहना की।
सीएम ने सुधार और विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए बेहतर पैकेजिंग और ब्रांडिंग बहुत जरूरी है। इस दौरान यूपी के संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चियों का उत्साहवर्धन किया।
स्थानीय कारोबारियों में खुशी की लहर मुख्यमंत्री द्वारा खुले मंच से मुरादाबाद के एक छोटे से घरेलू स्टार्टअप की तारीफ किए जाने से क्षेत्र के उद्यमियों में भारी उत्साह है। छोटे स्तर पर शुरू किए गए इस काम को जब राज्य के मुखिया का आशीर्वाद मिला, तो यह न केवल उस परिवार के लिए, बल्कि मुरादाबाद के तमाम स्वदेशी कारीगरों के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि बन गया है।
सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां लोग मुख्यमंत्री के इस सरल और सहज व्यवहार की सराहना कर रहे हैं।
*कार्यक्रम में छात्रा के बारे में बताते सीएम योगी pic.twitter.com/8IZV27218y
— anshul saxena (@rudrasaxena) November 6, 2026
पुणे एयरपोर्ट पर 3.72 करोड़ का हर्बल ड्रग खेल बेनकाब, ड्रैगन फ्रूट के पैकेट में छिपाकर लाया गया वीड
BLA कमांडर-इन-चीफ बशीर ज़ेब ने पद छोड़ा: क्या वाकई जहर दिया गया? कंधार से भारत तक फैल रही चर्चा
दिल्ली-एनसीआर में दमघोंटू हवा: GRAP-III लागू, स्कूल बंद और वाहनों पर सख्त पाबंदियां
JSSC CGL: सरकार की किरकिरी! हाईकोर्ट ने रद्द किया परीक्षा रद्द करने का फैसला
मैदान पर वापसी को तैयार वैभव सूर्यवंशी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मचाएंगे धमाल?
निशा भगत की मौत: क्या साजिश या गहरा दबाव? जयराम महतो ने उठाए तीखे सवाल
धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों का दम निकला: घंटों जाम में फंसे लोग, कैब मिलना हुआ मुश्किल
ये मेरा घर है : लालू यादव ने शहाबुद्दीन के घर पहुंचकर बदली सिवान की सियासी फिजा
20 साल से बंद था घी का डिब्बा, खोलने पर जो दिखा उसे देख दंग रह गई दुनिया
मेरे पापा संभाल लेंगे कहने वाले आरोपी को मिली जमानत, 3 मौतों के बाद भी सड़क पर इंसाफ की जंग