दिवाली का त्योहार आते ही घरों में साफ-सफाई का दौर शुरू हो जाता है। लोग अपने घर के हर कोने को चमकाने में जुट जाते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। सफाई के जुनून में एक महिला ने अपनी सुरक्षा की सारी हदें पार कर दीं।
खिड़की के बाहर खड़ी होकर कर रही थी सफाई वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला दिवाली की सफाई में पूरी तरह मग्न है। शुरुआत में वह घर के अंदर काम करती दिखती है, लेकिन इसके बाद वह खिड़की के जरिए बाहर निकल जाती है। वह बालकनी के उस संकरे हिस्से पर जाकर खड़ी हो जाती है, जहाँ एक छोटी सी चूक सीधे मौत को दावत दे सकती है।
बिना सुरक्षा के किया खतरनाक स्टंट सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला ने अपनी सुरक्षा के लिए कोई भी इंतजाम नहीं किया है। न तो उसने सेफ्टी बेल्ट पहनी है और न ही किसी चीज का सहारा लिया है। वह ऊंचे फ्लोर पर खिड़की के बाहरी हिस्से पर खड़ी होकर बेधड़क झाड़ू लगा रही है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो उनके लिए जान से ज्यादा घर की सफाई मायने रखती है।
सोशल मीडिया पर मची खलबली यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजन्स इसे देखकर हैरान हैं और महिला की इस लापरवाही पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, लक्ष्मी माता को इतना भी खुश नहीं करना है देवी जी, कि लेने के लिए स्वयं यमराज को आना पड़े। वहीं, अन्य लोगों ने भी इसे खतरनाक बताते हुए दूसरों को ऐसी गलती न करने की सलाह दी है। यह वीडियो एक बड़ा सबक है कि सफाई जरूरी है, लेकिन अपनी जान जोखिम में डालकर नहीं।
Laxmi Mata ko itna bhi khush nahi karna hai devi ji ki lene svayam Yamraj ji ko aana pade 😭 pic.twitter.com/AHb4jrZLKq
— Meme Farmer (@craziestlazy) November 5, 2026
दिवाली गिफ्ट में iPhone-SUV का जलवा या खाली हाथ: कंपनियां कैसे तय करती हैं आपका तोहफा?
नाइट ड्यूटी पर गया पति, पीछे से बॉयफ्रेंड के साथ मोमोज डेट पर निकली पत्नी; रंगे हाथों पकड़ी गई तो हुआ बवाल
बस्तर में तबाही के बाद किसानों का फूटा गुस्सा: ₹65,100 प्रति एकड़ मुआवजे और कर्ज माफी की मांग पर अड़े
ललन सिंह का राहुल गांधी पर पलटवार: तथ्यों को तोड़ना आपकी पीएचडी , डीबीटी और वोटर कार्ड पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?
अयोध्या दीपोत्सव: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी सरयू, बनेगा नया विश्व कीर्तिमान
दिवाली के पटाखों में छिड़ी Avengers और Dr. Doom की जंग, सोशल मीडिया पर मची धूम
सूटकेस में मोजों के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे 3,000 जहरीली मकड़ियां, एयरपोर्ट पर खुला खौफनाक राज
अयोध्या दीपोत्सव 2026: 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे सरयू के 56 घाट, राष्ट्रपति मुर्मू बनेंगी मुख्य अतिथि
केरल से लॉस एंजिलिस तक: नित्या रमन बनीं पहली भारतीय-अमेरिकी मेयर, रचा इतिहास
अंतरिक्ष से देखी कुदरती आतिशबाजी , शुभांशु शुक्ला ने शेयर किया पृथ्वी की दिवाली का अद्भुत वीडियो