राघोपुर, बिहार। वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से हुई 13 लोगों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद मंगलवार देर रात जब डीएम वर्षा सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं, तो वहां एक बेहद भावुक और दिल दहला देने वाला दृश्य देखने को मिला।
डीएम के सामने मां का छलका दर्द हादसे में अपने बच्चों को खोने वाली एक मां का दुख तब बांध तोड़कर बाहर आ गया जब उन्होंने डीएम वर्षा सिंह को अपने सामने देखा। वह अचानक डीएम से लिपट गईं और दहाड़ें मारकर रोने लगीं। अपनी संतान को खोने का दर्द महिला के चेहरे पर साफ झलक रहा था। इस मार्मिक दृश्य को देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी, पत्रकार और स्थानीय लोग भी अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक पाए। डीएम खुद भी गमगीन दिखीं और उन्होंने पीड़ित महिला को सांत्वना दी।
भोज में शामिल होने जा रहे थे ग्रामीण हादसा मंगलवार रात करीब 9 बजे रामपुर श्यामचंद पंचायत में हुआ। गांव के 20-25 लोग एक भोज में शामिल होने के लिए नाव से जा रहे थे। अचानक नाव में पानी भरने लगा और वह गंगा के ढाब में पलट गई। इस हादसे में 13 लोगों की असमय मौत हो गई, जिनमें 12 बच्चे शामिल हैं। दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा मौके पर पहुंची डीएम और प्रशासनिक अधिकारियों का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी की और शवों को तब तक न उठाने की जिद पकड़ ली, जब तक मुख्यमंत्री खुद मौके पर नहीं आते। लोगों का आरोप है कि एसडीआरएफ की टीम समय पर नहीं पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी हुई, जिससे कीमती जानें नहीं बचाई जा सकीं।
जर्जर नाव और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप ग्रामीणों का दावा है कि जिस नाव पर वे सवार थे, वह बहुत पुरानी और जर्जर थी। इसके बावजूद नाव का संचालन किया जा रहा था। जिला प्रशासन ने रात के समय नाव के परिचालन पर पहले ही प्रतिबंध लगा रखा है, इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर नाव का उपयोग भोज में जाने के लिए किया गया। इस हादसे ने पूरे गांव में मातम फैला दिया है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*एक माँ जिसने अपने सभी बच्चे खो दिया है उसका का दर्द कोई नहीं समझ सकता है इस दुनिया में। डीएम वर्षा सिंह से लिपट कर रोती इस महिला का दर्द चेहरा पर साफ़ झलक रहा है। pic.twitter.com/H3W2plmKRf
— The Bihar (@Thebihar_in) October 14, 2026
बिग बॉस 20: काजी तौकीर के मजाक पर भड़कीं गौहर और किश्वर, बोले- अब बर्दाश्त के बाहर है
नाव में छेद था, पानी भरने लगा और डूब गई : वैशाली नाव हादसे में बाल-बाल बचे बच्चों ने बयां किया खौफनाक मंजर
राहुल गांधी का बड़ा दावा: पुलिस की बर्बरता से छात्रा के कान की सुनने की क्षमता खत्म
पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा : सीजेपी सदस्यों की गिरफ्तारी पर गरजे प्रकाश राज, सरकार को दी चेतावनी
पाकिस्तान की दोस्ती और आर्मेनिया की ताकत: भारत के घातक हथियारों से सहमा अजरबैजान
मोदी सरकार को बड़ा झटका: एल. मुरुगन ने मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा
मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव के 5 ठोस संकेत: मुरुगन का इस्तीफा और यूपी चुनाव की बिसात
भारत की विज़न 2045 : 20 साल आगे की सोच और सेमीकंडक्टर पर बड़ा दांव
जयपुर गरबा पंडालों में नो एंट्री : पोस्टर से बढ़ा विवाद, सनातन सुरक्षा दल ने दी चेतावनी
जंतर-मंतर पर बवाल: सौरव और आशुतोष तिहाड़ भेजे गए, अजिंक्य शिंदे को मिली सशर्त जमानत