दिल्ली: मोदी कैबिनेट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सूचना-प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने न केवल केंद्रीय मंत्रिमंडल छोड़ा है, बल्कि राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा सौंप दिया है। मुरुगन ने अपना इस्तीफा सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा है।
तमिलनाडु में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प इस्तीफे के पीछे की वजह बताते हुए मुरुगन ने कहा कि वह अपना पूरा समय तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मजबूत करने के लिए देना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए राज्य में पार्टी के आधार को जमीनी स्तर पर तैयार करना है।
प्रधानमंत्री से बातचीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, मैंने पीएम से अनुरोध किया कि वे मुझे मेरी मंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करें। मैंने हाल ही में पीएम के तमिलनाडु दौरे के दौरान जनता का उत्साह देखा है, जिससे मुझे प्रेरित होकर राज्य में अधिक समय देने का निर्णय लिया।
एक साधारण कार्यकर्ता से केंद्रीय मंत्री तक का सफर एल. मुरुगन का राजनीतिक सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने कॉलेज के दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से राजनीति में कदम रखा था। उनका संबंध किसी राजनीतिक परिवार से नहीं है; उनके माता-पिता तमिलनाडु के कोनूर गांव में दिहाड़ी मजदूरी और पशुपालन करके जीवन यापन करते रहे हैं।
मुरुगन ने बताया कि महाकवि सुब्रमण्यम भारती, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया। राष्ट्र प्रथम, पार्टी दूसरे और स्वयं सबसे अंत में के सिद्धांत को अपना आदर्श मानने वाले मुरुगन ने तीन दशक तक पार्टी के लिए काम किया है।
संसदीय करियर पर एक नजर मुरुगन का संसदीय सफर 2021 में शुरू हुआ था, जब वे पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए। इसके बाद 2024 में उन्हें दूसरी बार उच्च सदन भेजा गया। अब केंद्र की सत्ता से हटकर सीधे चुनावी पिच पर उतरने का उनका यह फैसला भाजपा की दक्षिण भारत रणनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#WATCH | Delhi | On resigning as Union Minister & Rajya Sabha MP, BJP leader L. Murugan says, I have written a letter to the Prime Minister Narendra Modi, expressing my desire to go to Tamil Nadu. I want to strengthen my party in the state and prepare the ground for the 2029… pic.twitter.com/Xs0yfhXj8H
— ANI (@ANI) October 13, 2026
क्या दिवाली पर महंगी होगी ऑनलाइन शॉपिंग? 5% GST के वायरल दावे का जानें पूरा सच
फ्लाईदुबई विमान क्रैश साजिश: दो और पायलट गिरफ्तार, जांच के घेरे में क्रू की भूमिका
CJP के 11 नेताओं की रिहाई: अभिजीत दीपके का तिरंगा वाला बड़ा ऐलान
दुर्गा बनो, काली बनो, पर बुर्केवाली नहीं : धीरेंद्र शास्त्री का बयान गरमाया सियासी पारा
CJP प्रोटेस्ट: कुनिका सदानंद का तीखा सवाल, लड़कियों की पिटाई से क्या यही है बेटी बचाओ का संदेश?
अघोषित आपातकाल के खिलाफ एक सुर: INDIA ब्लॉक और कॉकरोच जनता पार्टी का साझा मोर्चा
नाव में छेद था, पानी भरने लगा और डूब गई : वैशाली नाव हादसे में बाल-बाल बचे बच्चों ने बयां किया खौफनाक मंजर
ब्रिक्स समिट से किनारा करना बांग्लादेश के लिए बड़ी भूल: शेख हसीना का पीएम रहमान पर तीखा हमला
रूस से बिहार तक: प्यार की खातिर जूली ने छोड़ी आधुनिक दुनिया, राहुल के साथ जल्द बंधेगी शादी के बंधन में
भारत की विज़न 2045 : 20 साल आगे की सोच और सेमीकंडक्टर पर बड़ा दांव