बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का व्यवहार चर्चा का विषय बन गया है। जहां एक तरफ उन्हें सलमान खान का समर्थन मिल रहा था, वहीं अब शो की पूर्व विजेता गौहर खान और किश्वर मर्चेंट ने उनके व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
गौहर खान ने लगाई फटकार गौहर खान, जो पहले काजी की समर्थक थीं, अब उनके बदले हुए अंदाज से खफा हैं। काजी द्वारा स्काउट के कान में थूकने वाली हरकत पर अपनी नाराजगी जताते हुए गौहर ने कहा, जब बहुत ज्यादा तारीफ मिलती है, तो वह सिर पर चढ़ने लगती है। स्काउट के साथ जो उन्होंने किया, वह बिल्कुल भी कूल नहीं है। यह मजाक अब ओवर द टॉप और काफी इरिटेटिंग हो गया है।
क्या सलमान खान करेंगे क्लास? गौहर ने अपनी प्रतिक्रिया में उम्मीद जताई है कि आगामी वीकेंड के वार में सलमान खान काजी को आईना दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि काजी गलत रास्ते पर जा रहे हैं और शो में उनके द्वारा किए गए मजाक अब दर्शकों और साथी कंटेस्टेंट्स के लिए असहज होते जा रहे हैं। गौरतलब है कि काजी के इसी व्यवहार के कारण शो में गुल्लू और नकुल के बीच लड़ाई भी हुई थी।
किश्वर मर्चेंट ने बिग बॉस पर उठाए सवाल गौहर के अलावा किश्वर मर्चेंट ने काजी के साथ-साथ बिग बॉस के रवैये पर भी निशाना साधा है। नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी को लगातार अंग्रेजी में बात करते देखा गया, जिसके लिए उन्हें टोका नहीं गया। किश्वर ने कटाक्ष करते हुए कहा, यह वाकई हैरान करने वाला है कि काजी को अंग्रेजी में बोलने की खुली छूट दी गई है, जबकि बाकी कंटेस्टेंट्स को इसके लिए रोका जाता है।
बदलती राय और बढ़ता विवाद काजी तौकीर को शुरुआती हफ्तों में खूब प्यार और सराहना मिली थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर भी उनके डाउनफॉल की चर्चा तेज हो गई है। फैंस और पूर्व कलाकार अब यह महसूस कर रहे हैं कि काजी का अति-आत्मविश्वास और उनका मजाक अब शो की गरिमा और शांति को प्रभावित कर रहा है। देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में काजी अपने व्यवहार में सुधार लाते हैं या विवाद और गहराता जाएगा।
Imagine even @GAUAHAR_KHAN is calling out that joker Qazi...😭🥀
— 𝑹𝒂𝒗𝒊🤍 (@_Vivaadit_Ravii) October 14, 2026
The Downfall Of Qazi in BB is Unreal from last week🤡📉#BiggBoss20 • #ScoutOp • #YungDSA pic.twitter.com/aFsSozJX90
मुंबई मतदाता सूची अपडेट: दावे-आपत्तियों के लिए समय सीमा बढ़ी, 16 नवंबर को जारी होगी अंतिम सूची
नवरात्रि पर भारत का डिजिटल अवतार : अब देवी देगी भारत से जुड़ी हर जानकारी
पीएम मोदी एक डरपोक तानाशाह : सौरव-आशुतोष की गिरफ्तारी पर बरसे अभिजीत दीपके
दिव्यांगों को बड़ी राहत: अब जन्म से ही मिलेगी पेंशन, नाम बदलीं सरकारी योजनाएं; कैबिनेट के बड़े फैसले
तिरंगा लहराना अपराध? अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में जुटेंगे देशभक्त
वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर रार: पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने उठाए गंभीर सवाल
अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! टी20 क्रिकेट में 1000 रनों के क्लब में शामिल होने के लिए चाहिए सिर्फ इतने रन
यूपी में बड़ा सियासी उलटफेर: सपा के 3 बागी विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, स्मृति ईरानी की मौजूदगी में बदली निष्ठा
जेलर 2 का फर्स्ट रिव्यू आया सामने: क्या है वो साइलेंट संभवन जो फैंस को हिला देगा?
बारुईपुर बाजार में ट्रांसफॉर्मर का भीषण विस्फोट, लपटों ने ली दुकान को चपेट में