केंद्र सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि सरकार ने सामाजिक सुरक्षा से लेकर रेलवे कर्मचारियों और बैंकिंग सेक्टर तक के लिए बड़ा ऐलान किया है।
दिव्यांग पेंशन: अब नियमों में बड़ी ढील सरकार ने दिव्यांग पेंशन योजना में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। अब पेंशन पाने के लिए कोई न्यूनतम आयु सीमा नहीं होगी। दिव्यांग बच्चों को अब जन्म से ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
इसके अलावा, पात्रता की शर्त को और उदार बनाते हुए दिव्यांगता की सीमा को 80% से घटाकर 40% कर दिया गया है। 0 से 79 वर्ष तक के दिव्यांगों को 375 रुपये और 80 वर्ष से अधिक आयु वालों को 625 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
बदले गए योजनाओं के नाम सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच साल (2026-31) तक जारी रखने के लिए 53,428 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस दौरान अब इन योजनाओं को प्रधानमंत्री नाम से जाना जाएगा:
रेलवे कर्मचारियों को तोहफा त्योहारी सीजन से पहले रेलवे के करीब 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने 78 दिन का उत्पादकता आधारित बोनस देने का फैसला किया है। इस पर 2,009 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हर पात्र कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपये का बोनस मिलेगा, जिसका भुगतान दशहरा-दिवाली से पहले कर दिया जाएगा।
IDBI बैंक के पुनर्गठन को हरी झंडी बैंकिंग क्षेत्र में सुधार करते हुए कैबिनेट ने IDBI बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी है। इसका मुख्य उद्देश्य बैंक में नई पूंजी का प्रवाह बढ़ाना और MSME सेक्टर को मजबूती देना है। पुनर्गठन के बाद भी सरकार और LIC संयुक्त रूप से 34% हिस्सेदारी अपने पास रखेंगे, ताकि बैंक का संचालन सुचारू रहे।
ये सभी फैसले देश भर के करीब 3.20 करोड़ लाभार्थियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं। नए दिशा-निर्देश अगले तीन महीनों के भीतर जारी किए जाएंगे।
#WATCH | Delhi: Union Minister Ashwini Vaishnaw says, A major decision has been taken regarding the financial sector, specifically concerning IDBI, an institution crucial for the growth of our MSMEs and new industries. A decision has been made to undertake the strategic… pic.twitter.com/UuZGFQGeyf
— ANI (@ANI) October 14, 2026
CJP प्रोटेस्ट: कुनिका सदानंद का तीखा सवाल, लड़कियों की पिटाई से क्या यही है बेटी बचाओ का संदेश?
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर गरबा की धूम: विदेशी धरती पर बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग
पीएम मोदी एक डरपोक तानाशाह : सौरव-आशुतोष की गिरफ्तारी पर बरसे अभिजीत दीपके
भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल कर रहे : अखिलेश यादव ने वायरल वीडियो शेयर कर भाजपा पर साधा निशाना
राजस्थान में फिर बिगड़ेगा मौसम: 11 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मुखर्जी नगर का ग्राउंड जीरो दौरा: CM रेखा गुप्ता का एक्शन, छात्रों की समस्याओं पर दिए कड़े निर्देश
मस्क, आप लाइन में मेरे पीछे हैं : स्टारलिंक विवाद पर सुनील मित्तल का करारा जवाब
जो प्रभु श्री राम का विरोध करेगा, वह हमारा शत्रु : 2027 चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, 3 बागी विधायक BJP में शामिल
IND vs WI: शिवम दुबे से आगे क्यों निकले नीतीश रेड्डी? टीम इंडिया की नई रणनीति का खुलासा
तिरंगा लहराने पर जेल: अभिजीत दीपके ने राहुल गांधी और केजरीवाल का जताया आभार, मोदी सरकार पर साधा निशाना