नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दो सदस्यों, सौरव दास और आशुतोष रंका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद विवाद गरमा गया है। अभिनेता प्रकाश राज ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार से सवाल किए हैं।
इतने हताश क्यों हैं? अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पुलिस और सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा, आप इतने हताश क्यों हैं? वे सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रदर्शन करने गए थे। आपने जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए बंद कर दिया है, यह सरासर गलत है।
प्रकाश राज ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी और महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि गुंडागर्दी करने वालों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती।
सवाल पूछने के लिए भी अब पैसे देने होंगे? अभिनेता ने प्रदर्शन के लिए नई जगह रामलीला मैदान को अनिवार्य करने पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन के लिए 50,000 रुपये फीस और इतनी ही राशि रिफंडेबल डिपॉजिट के तौर पर देनी पड़ती है।
उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, इस देश में अब सवाल पूछने के लिए भी पैसे देने पड़ेंगे? आप इसे हिमालय की चोटी या रेगिस्तान में शिफ्ट क्यों नहीं कर देते? सत्ता से सवाल पूछने के लिए नागरिकों से शुल्क वसूलना उचित नहीं है।
आवाज दबाने की कोशिश नाकाम प्रकाश राज ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि विरोध की जगहों को सीमित करने या उन्हें बंद करने से असहमति की आवाज़ को नहीं दबाया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया, आप विरोध की जगह बदल सकते हैं, लेकिन देश की आवाज़ को नहीं रोक सकते। अगर आपने जंतर-मंतर बंद किया, तो पूरा देश जंतर-मंतर बन जाएगा।
क्या है सीजेपी का विरोध? सीजेपी और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है।
सौरव दास और आशुतोष रंका को शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय हिरासत में लिया गया था, जब वे पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। फिलहाल, दोनों को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।
Fraaand .. five days of judicial custody for protesting with the National Flag 😂😂😂 how desperate you are #justasking pic.twitter.com/Ho6JAWk6BT
— Prakash Raj (@prakashraaj) October 14, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के मुखिया की दिल्ली में एंट्री, समर्थकों की गिरफ्तारी पर बोले- क्या तिरंगा फहराना जुर्म है?
चौका समझकर टहलने लगे थे तिलक वर्मा , अजीबोगरीब रन आउट पर पहली बार तोड़ी चुप्पी
नीला ड्रम हत्याकांड: पति के 5 टुकड़े करने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आज की 10 बड़ी खबरें: IDBI का मेगा सौदा, जर्मनी में भारतीयों की मौत और हूती हमले से दहला मिडिल ईस्ट
कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, बीजेपी महिला मोर्चा ने की कार्रवाई की मांग
मस्क, आप लाइन में मेरे पीछे हैं : स्टारलिंक विवाद पर सुनील मित्तल का करारा जवाब
यूपी में बड़ा सियासी उलटफेर: सपा के 3 बागी विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, स्मृति ईरानी की मौजूदगी में बदली निष्ठा
अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर आधी रात को हंगामा, माता-पिता हिरासत में; न्याय के लिए राहुल-प्रियंका का साथ
सिद्धू मूसेवाला की यादें ताजा: टोरंटो में छोटे भाई ने मारी थापी , गूंज उठे अमर रहे के नारे
नालासोपारा की इम्पीरियल हाइट्स में मातम: 14वीं मंजिल पर लगी आग में दो महिलाओं की मौत