दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए हंगामे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं ने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। अब मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है।
अदालत ने CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, इन नेताओं ने जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए अमान्य घोषित किए जाने के बावजूद वहां घुसपैठ की और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कड़ी धाराओं के तहत दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने प्राइवेट परिसर से होकर जंतर-मंतर में प्रवेश किया और तैनात जवानों को रोकने की कोशिश की। पुलिस ने यह भी दावा किया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए अन्य लोगों को भी गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए उकसा रहे थे।
इस मामले में अजिंक्य शिंदे को राहत मिली है। उन्हें 5,000 रुपये के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत दे दी गई है। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें कड़ी शर्त दी है कि अगले 6 महीनों तक उन्हें शांति बनाए रखनी होगी और अच्छा व्यवहार करना होगा। अगर वह नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो उनकी जमानत रद्द हो सकती है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि इन नेताओं की बार-बार कानून तोड़ने की प्रवृत्ति और सार्वजनिक शांति भंग होने के डर को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए गए। मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेशी के दौरान कोर्ट ने माना कि रिहाई के बाद भी इनके द्वारा कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बनी हुई है, जिसके चलते सौरव और आशुतोष को जेल भेजा गया।
फिलहाल, इस मामले में अगली कानूनी प्रक्रिया जारी है।
On 13 October 2026, during the morning hours, Sourav Das, Ashutosh Ranka, Ajinkya Shinde and 11 other members of the Cockroach Janta Party (CJP) reached Jantar Mantar, which has been denotified as designated protest site, by trespassing through a private premise. Police personnel… pic.twitter.com/ahzXJAKOwU
— IANS (@ians_india) October 14, 2026
दुर्गा और काली बनो, बुर्के वाली नहीं : सागर में धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू बेटियों को दी कड़ी सलाह
छात्राओं पर पुलिसिया बर्बरता: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गईं छात्राएं, कांग्रेस का बड़ा हमला
रूस से बिहार तक: प्यार की खातिर जूली ने छोड़ी आधुनिक दुनिया, राहुल के साथ जल्द बंधेगी शादी के बंधन में
दिल्ली मेट्रो: प्रदर्शन के दिन सेवाएं नहीं हुईं बंद, सुप्रीम कोर्ट में DMRC का बड़ा खुलासा
तुम पर नजर है, सही वक्त आने पर करेंगे हमला : अभिनेता रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी
जंतर-मंतर पर बवाल: सौरव और आशुतोष तिहाड़ भेजे गए, अजिंक्य शिंदे को मिली सशर्त जमानत
दिल्ली एयरपोर्ट पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का विरोध: लोगों ने पूछा- देश क्यों बर्बाद कर रहे हो?
न्यूयॉर्क में यूनुस के खिलाफ गूंजे नारे: क्या यह हसीना की वापसी की चाहत या शासन की विफलता का संकेत?
दिल्ली हिरासत: सौरव दास और आशुतोष रांका तिहाड़ जेल भेजे गए, तिरंगा फहराना जुर्म? पर छिड़ा विवाद
क्या फिर से पटरी पर लौटेंगे भारत-चीन संबंध? पीयूष गोयल के बयान से बढ़ी उम्मीदें