एक्टर कुणाल खेमू के रियलिटी शो अलायंस ने अपना पहला विजेता ढूंढ लिया है। कड़े मुकाबले और रोमांचक उतार-चढ़ाव के बीच मिनी माथुर ने अलायंस की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। फिनाले में उन्होंने अली गोनी और रूही दोसानी को मात दी।
फाइनल में ऐसे हुआ मुकाबला शो का फिनाले काफी चुनौतीपूर्ण रहा। अली गोनी पहले ही एस ऑफ द वीक बनकर फाइनलिस्ट बन चुके थे। उनके साथ मुकाबला करने के लिए मिनी माथुर, रूही दोसानी, नीति टेलर और कुशल टंडन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। सेमीफाइनल में मिनी ने कुशल को और रूही ने नीति को हराकर फाइनल में जगह पक्की की।
टास्क में दिखाई समझदारी फिनाले टास्क में कंटेस्टेंट्स को वॉल्ट का कोड हासिल करना था। इसके लिए उन्हें बॉल्स इकट्ठा करके एक प्लेटफॉर्म पर बैलेंस करना था। मिनी माथुर ने मानसिक और शारीरिक संतुलन का परिचय देते हुए तीन कोड हासिल किए, जबकि एली दो कोड ही जुटा पाए। शानदार प्रदर्शन की बदौलत मिनी को विजेता घोषित किया गया।
इतनी मिली प्राइज मनी जीत के साथ ही मिनी माथुर ने 50 लाख रुपये की मोटी प्राइज मनी भी अपने नाम की है। जीत मिलने के बाद मिनी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनका यह सफर अन्य महिलाओं को अपने सपनों पर भरोसा करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।
फिनाले एपिसोड का ड्रामा ग्रैंड फिनाले में खेल के साथ-साथ खूब ड्रामा भी देखने को मिला। पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी ने शो का माहौल गर्मा दिया। डेजी शाह और सीमा सचदेह जैसे सितारों ने गेम के दौरान हुई अपनी आलोचनाओं का मंच पर सीधा जवाब दिया, जिससे फाइनल एपिसोड और भी दिलचस्प हो गया।
कुणाल खेमू का सफल होस्टिंग डेब्यू अलायंस का यह पहला सीजन 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ था, जिसमें टीवी, फिल्म और डिजिटल जगत के कई नामी चेहरे शामिल थे। कुणाल खेमू ने इस शो के जरिए होस्टिंग की दुनिया में कदम रखा। शो के दौरान मिनी माथुर का गेमप्ले और हर चुनौती में खुद को ढालने की उनकी काबिलियत दर्शकों और जजों के बीच चर्चा का विषय रही। 6 अगस्त को इस चर्चित शो का समापन हुआ।
🏆 Mini Mathur wins The Alliance Season 1! ❤️🔥
— Digital News Hub (@digital_newshub) August 6, 2026
Congratulations to her on this well deserved victory! 🎉🔥#MiniMathur #TheAlliance #AllianceOnPrime pic.twitter.com/pAATcxwCew
डॉक्टरों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के कट मनी खेल पर संसद में घमासान
गुरुग्राम में आसमानी आफत : झमाझम बारिश से डूबा शहर, करोड़ों के दावों की खुली पोल
झारखंड छात्र आंदोलन को मिला बड़ा समर्थन: CJP चीफ अभिजीत दीपके का ऐलान, जरूरत पड़ी तो रांची आऊंगा
जिम छोड़ सीधे लैंप पोस्ट पर पहुंचे स्पाइडरमैन , ऊंचाई देख लोगों की फटी आंखें
इलाज नहीं, कमाई का जरिया: राज्यसभा में राघव चड्ढा ने खोली कट मनी के खेल की पोल
भोजपुरी बवाल: रिक्शा थामते ही फफक पड़े निरहुआ, पुरानी यादों ने रुलाया सुपरस्टार को
बिहार में AI सीएम की मांग: सम्राट चौधरी के 5 मिनट वाले दावे पर जनता ले रही मजे
आरक्षण जारी रहेगा, जेनरेशन Z हमारे अपने; मोहन भागवत ने दिए कई बड़े संदेश
रांची का छात्र आंदोलन: सरकार ने साधी बातचीत की राह, क्या निकलेगा समाधान?
घर में घुसे यूट्यूबर्स, CJP प्रवक्ता सौरव दास ने दी पुलिस को शिकायत; निजता का बड़ा उल्लंघन